नई दिल्ली, सितंबर 12। टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना एक बेहतर विकल्प है। यह उन निवेशकों के लिए अच्छा है जो अपनी टैक्स देनदारी कम करना चाहते हैं। लगभग सभी बैंकों और प्रमुख नॉन बैंकिंग संस्थानों में यह सुविधा उपलब्ध है। यह एफडी स्कीम टैक्स-सेविंग के लिए तैयार की गई है। हालांकि, टैक्स-सेविंग फिक्सड डिपॉजिट में निवेश करने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि इसकी लॉक इन पीरियड 5 साल की होती है। इसलिए मैच्योरिटी से पहले इसे तोड़ा नहीं जा सकता है।
वरिष्ट नागरिकों है कारगरके लिए
बुजुर्गों के लिए टैक्स सेविंग स्कीम में निवेश करना काफी सुरक्षित विकल्प है। इसकी मदद से वरिष्ट नागरिक टैक्स के बोझ को कम कर सकते हैं और साथ ही साथ उन्हें अपने आने वाले सालों में ब्याज दर से एक फिक्स इनकम भी मिल जाती है। आज हम तीन बैंकों में टैक्स सेविंग फिक्स डिपॉजिट पर मिल रहे ब्याज दरों के विषय में बताते हैं। यह बैंक 7.50 प्रतिशत तक के ब्याज की पेशकश कर रहे हैं।
बंधन बैंक
रेपो दरों में बदलाव के बाद 22 अगस्त को प्राइवेट सेक्टर के बंधन बैंक ने अपनी ब्याज दरों में आखिरी बार बदलाव किया है। ब्याज की दरों में बदलाव के बाद अब बंधन बैंक बुजुर्ग लोगों को टैक्स-सेविंग्स फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.50 प्रतिशत के ब्याज की पेशकश कर रहा है। बैंक में एनआरआई वरिष्ठ नागरिकों को यह ब्याज दर उपलब्ध नहीं है। भारत में रह रहे वरिष्ट नागरिकों को ही इस स्कीम के तहत 7.50 प्रतिशत ब्याज का फायदा मिलेगा। वरिष्ठ नागरिक को ब्याज दर तब उपलब्ध होगा जब वह अपनी उम्र का प्रुफ बैंक को जमा करेंगे।
यस बैंक
यस बैंक भी फिक्स्ड डिपॉजिट पर आकर्षक ब्याज दर दे रहा है। रेपो दरों में बढ़ोत्तरी के बाद बैंक ने आखिरी बार 10 अगस्त, 2022 को ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की थी। ब्याज दरों में बदलाव के बाद बैंक अब भारत में रहने वाले बुजुर्ग निवासियों को 5 साल की टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान पर 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर दे रहा है। केवल घरेलू डिपॉजिट पर ही सीनियर सिटिजन को यह ब्याज दर दी जा रही है। एफडी शुरू करने की शर्त है कि एफडी कम से कम 10 हजार रुपए से शुरू होनी चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों के पास क्वार्टरली पेआउट लेने या अपनी टैक्स सेविंग्स फिक्स्ड डिपॉजिट को रिइन्वेस्ट करने का ऑप्शन होता है।
इंडसइंड बैंक
इंडसइंड बैंक की नई फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरें 12 अगस्त, 2022 से प्रभावी हैं। रेपो दरों के बढ़ने के बाद ब्याज दरों में बदलावों के बाद यह बैंक अब अपनी इंडस टैक्स सेवर स्कीम (5 वर्ष की अवधि वाला) पर 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर दे रहा है। वरिष्ठ नागरिक इंडसइंड बैंक में टैक्स बेनिफिट के लिए निवेश कर सकते हैं। खात खोलने के लिए कस से कम कम 10,000 रुपए का एफडी कराना होगा। नागरिक 1.5 लाख रुपए प्रति वर्ष तक जमा करके टैक्स-सेविंग्स एफडी अकाउंट खोल सकते हैं।
टैक्स सेविंग एफडी में पांच साल का लॉक-इन पीरियड होता है। आयकर की धारा 80सी के तहत टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट में जमा 1.5 लाख रुपए तक पर कैश में कटौती मिलती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications