TCS Share Price: देश की दिग्गज आईटी कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) ने यूरोप की प्रमुख फाइनेंशियल संस्था Council of Europe Development Bank (CEB) के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी का उद्देश्य बैंक के कामकाज को और ज्यादा आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाना है। इस खबर के चलते कंपनी के शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है।

खातों का मिलान अब होगा स्मार्ट तरीके से
TCS अब CEB में अपने खास तकनीकी समाधान TCS BaNCS for Reconciliations को लागू करेगा। इसके जरिए बैंक के लेन-देन को जांचने मिलान करने और उसकी पुष्टि करने जैसी प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल और ऑटोमेटेड हो जाएगी।
AI और ऑटोमेशन से मिलेगा तेजी और ट्रांसपेरेंसी
इस नए प्लेटफॉर्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑटोमेशन का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे न सिर्फ लेन-देन में ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी बल्कि काम करने में लगने वाला समय और मेहनत भी काफी कम हो जाएगी।
रीयल टाइम प्रोसेसिंग की सुविधा
TCS द्वारा दिए गए समाधान से CEB को रीयल टाइम में ट्रांजैक्शन का मिलान और जांच करने की सुविधा मिलेगी। इससे बैंक की कार्यप्रणाली और तेज़ होगी, जिससे वह बड़े पैमाने पर और ज्यादा ग्राहकों को सर्विस दे सकेगा।
ऑपरेशन में आएगी जबरदस्त कुशलता
TCS के फाइनेंशियल सॉल्यूशंस विभाग के ग्लोबल हेड वेंकटेश्वरन श्रीनिवासन ने बताया कि इस नए प्लेटफॉर्म के साथ बैंक की मजबूती कई गुना बढ़ेगी और वह हाई स्तर पर काम कर सकेगा।
हमारी तकनीक CEB को ज्यादा तेजी से कम गलती के साथ और बेहतर सेवा देने में मदद करेगी। बैंक को भविष्य के लिए मजबूत बनाना ही हमारा टारगेट है।
क्या है इसका असर?
इस पहल से CEB की काम करने का तरीका और ज्यादा तेज़ और भरोसेमंद बनेगी। ग्राहक लेन-देन के मामलों में ज्यादा सुरक्षा और ट्रांसपेरेंसी महसूस करेंगे। साथ ही बैंक का भरोसा भी लोगों के बीच और बढ़ेगा।
TCS और CEB की यह साझेदारी भविष्य की बैंकिंग का रास्ता तैयार कर रही है, जहां हर प्रोसेस टेक्नोलॉजी से जुड़ा होगा, और सेवाएं होंगी पहले से कई गुना बेहतर।
TCS के शेयर्स
कारोबारी सत्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार को गिरते हुए बाजार में TCS के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। बाजार के दोनों बेंचमार्क लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। बाजार के शुरुआती कारोबार के बीच टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर 0.08% तक की तेजी के साथ 3498 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
शेयर की चाल तेजी के बाद हल्की तेजी
मंगलवार को बीएसई पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर Rs 3510 पर खुला, जो पिछला बंद 3495 पर बंद हुआ था। हालांकि, कुछ ही घंटों में यह थोड़ा उछलकर Rs 3498 तक आ गया।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications