TCS Q4 Final Dividend: टैरिफ वॉर से दुनियाभर में हलचल मचा हुआ है. शेयर बाजारों में भारी एक्शन है. इन सब के बीच नतीजों के भी सीजन शुरु हो गया है. घरेलू अर्निंग सीजन में लिस्टेड कंपनियां मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेंगी. FY25 की चौथी तिमाही के नतीजों के शुरुआत IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से होगी.
टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी गुरुवार 10 अप्रैल को नतीजे जारी करेगी. नतीजों के साथ बोर्ड FY25 के लिए फाइनल डिविडेंड को भी मंजूरी दे सकता है. बता दें कि आज महावीर जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद हैं. इससे पहले BSE पर टीसीएस का शेयर 1.44% की गिरावट के साथ 3246.10 रुपए के भाव पर गिरकर बंद हुआ था.
फाइनल डिविडेंड पर विचार संभव
TCS ने एक्सचेंज को 10 अप्रैल को होने वाली बोर्ड मीटिंग की सूचना भी दी है, जिसमें तिमाही नतीजों के साथ फाइनल डिविडेंड को लेकर जानकारी दी गई है. इसके तहत IT कंपनी ने बताया कि 31 मार्च 2025 को खत्म फाइनेंशियल ईयर 2025 के लिए फाइनल डिविडेंड पर बोर्ड मीटिंग में विचार संभव है.
अगर इस मीटिंग में डिविडेंड को मंजूरी मिलती है तो आगामी 30वीं सालाना जनरल मीटिंग यानी AGM में इस पर शेयरहोल्डर्स से मंजूरी का इंतजार रहेगा. टीसीएस की बोर्ड मीटिंग की प्रेस कॉन्फ्रेंस 10 अप्रैल को शाम 5 बजकर 30 मिनट पर होगी. इसके बाद शाम 7 बजे परफॉर्मेंस और आउटलुक पर निवेशकों या एनलिस्ट्स कॉल होगी.
टीसीएस ने लगातार बांटा है डिविडेंड
टाटा ग्रुप की ये कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को लगातार डिविडेंड बांटती रही है. FY25 की बात करें तो IT दिग्गज ने स्पेशल डिविडेंड का ऐलान पहले ही कर दिया है, जिसके तहत जनवरी 2025 में प्रति शेयर निवेशकों को 66 रुपए का स्पेशल डिविडेंड और 10 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड बांटा. इससे पहले FY24 में भी कंपनी ने कई बार शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड बांटे थे. इसमें जनवरी में 18 रुपए प्रति शेयर, मई में 28 रुपए प्रति शेयर बांटे. फिर जुलाई और अक्टूबर में भी शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 10-10 रुपए का डिविडेंड दिया.

Q4 नतीजों को लेकर अनुमान
मार्च तिमाही में टीसीएस की आय, कंस्टेंट करेंसी में घट सकती है, जिस पर BSNL डील का असर देखने को मिल सकता है. साथ ही नए डील्स भी स्थिर रहने का अनुमान है. ट्रेड वॉर के माहौल में टीसीएस के नतीजों में सबसे ज्यादा फोकस में इंटरनेशनल बिजनेस और FY26 के लिए आउटलुक पर होगी.
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के मुताबिक इंटरनेशनल बिजनेस के लिए CC रेवेन्यू चौथी तिमाही में स्थिर रह सकती है. वहीं, डील विंस 11 अरब डॉलर पर स्थिर रहने का अनुमान है, जोकि पिछले साल के 13.2 अरब डॉलर के मुकाबले कम है. ब्रोकिंग फर्म शेयरखान के मुताबिक EBIT मार्जिन मार्च तिमाही में तिमाही आधार पर करीब 30 बेसिस पॉइंट्स सुधर सकती है.
Q3 में टीसीएस का परफॉर्मेंस
दिसंबर तिमाही में टीसीएस का परफॉर्मेंस तगड़ा रहा था. अक्टूबर से दिसंबर 2024 के दौरान नेट प्रॉफिट 12380 करोड़ रुपए था, जिसमें तिमाही आधार पर 3.95% और सालाना आधार पर 11.95% की ग्रोथ दर्ज की गई थी. कंस्टेंट करेंसी में रेवेन्यू ग्रोथ सालाना आधार पर 4.5% बढ़ा था. Q4 नतीजों से पहले टीसीएस के शेयरों पर खरीदारी की राय है. ब्रोकरेज फर्म कोटक ने शेयर पर 4100 रुपए के टारगेट के साथ खरीदारी की रेटिंग दी है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications