TCS Q4 Results in Hindi: भारतीय शेयर बाजार में अर्निंग सीजन शुरू हो गया है. लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने भी गुरुवार को रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं. दिग्गज IT कंपनी ने गुरुवार को मार्च तिमाही के नतीजे की जानकारी दी. जनवरी से मार्च 2025 के दौरान कंपनी का परफॉर्मेंस अनुमान से कमजोर रहा. हालांकि, शेयरहोल्डर्स के लिए धमाकेदार डिविडेंड को बोर्ड ने मंजूरी दे दी है. इससे पहले BSE पर बुधवार को शेयर 1.44% की गिरावट के साथ 3246 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. बता दें कि महावीर जयंती के अवसर पर आज 10 अप्रैल को शेयर बाजार बंद हैं.
TCS ने जारी किए नतीजे
एक्सचेंज को दी जानकारी में TCS ने FY25 की चौथी तिमाही के नतीजे की डीटेल्स दी है. इसके मुताबिक फाइनेंशियल ईयर की मार्च तिमाही में कंपनी का कुल मुनाफा घटकर 12224 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछली तिमाही में 12380 करोड़ रुपए था. इस दौरान आय में मामूली उछाल दर्ज की गई है. यह 63,973 करोड़ रुपए से बढ़कर 64,479 करोड़ रुपए रही. EBIT गिरकर 15,601 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछली तिमाही में 15,657 करोड़ रुपए थी. जबकि मार्जिन 24.2% पर रही, जोकि दिसंबर तिमाही में 24.5% थी.

डिविडेंड का भी ऐलान
टीसीएस ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY25 के लिए फाइनल डिविडेंड को भी मंजूरी दी है. इसके तहत 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 30 रुपए प्रति इक्विटी शेयर का फाइनल डिविडेंड बांटेगी. हालांकि, शेयरहोल्डर्स से 30वीं सालाना बैठक में मंजूरी मिलना बाकी है.
बीते फाइनेंशियल ईयर में टीसीएस में कुल मिलाकर 96 रुपए का अंतरिम और स्पेशल डिविडेंड बांट चुका है. इसमें जनवरी 2025 में प्रति शेयर निवेशकों को 66 रुपए का स्पेशल डिविडेंड और 10 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड बांटा. इससे पहले FY24 में भी कंपनी ने कई बार शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड बांटे थे. इसमें जनवरी में 18 रुपए प्रति शेयर, मई में 28 रुपए प्रति शेयर बांटे. फिर जुलाई और अक्टूबर में भी शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 10-10 रुपए का डिविडेंड दिया.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications