नई दिल्ली, जुलाई 08। टेक जाइंट टाटा कंसल्टेंसी सर्विस ने शुक्रवार को जून तिमाही का रिपोर्ट जारी किया। रिपोर्ट के अनुसार टीसीएस का लाभ जून क्वाटर में सालाना आधार पर 5.21 फीसदी बढ़ा है। टीसीएस ने वित्त वर्ष के पहले तिमाही में 9,478 करोड़ का प्रॉफिट बनाया है। पिछले साल जून तिमाही में टीसीएस का लाभ 9,008 करोड़ रुपए था। कंपनी ने बीएसई को रिपोर्ट फाइलिंग में बताया कि टीसीएस का जून तिमाही का कंसोलिडेट राजस्व 16.2 प्रतिशत बढ़कर 52,758 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंसोलिडेट वैल्यू (समग्र वैल्यू) 45,411 करोड़ रुपये थी।
नए ग्राहक जुड़े है
ईटी नाउ के विश्लेषकों के एक सर्वेक्षण में 9,910 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार जून तिमाही में एबिट मार्जिन 23.1 फीसदी रहा, जो मार्च तिमाही में 25 फीसदी और पिछले साल जून तिमाही में 25.5 फीसदी था।
नए ग्राहक जुड़े है
कंपनी ने बताया कि टीसीएस का ऑर्डर बुक 8.2 अरब डॉलर कै है और कंपनी ने सालाना 100 मिलियन से अधिक बैंड वाले ग्रुप नौ नए ग्राहक जोड़े हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि टीसीएस ने 50 मिलियन डॉलर बैंड में 19 नए ग्राहको के साथ अनुबंध किया है।
मजबूत नोट के साथ हुई है शुरुआत
टीसीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक, राजेश गोपीनाथन ने कहा "हम समग्र विकास और कंपनी के सभी सेगमेंट में मजबूत डील के साथ नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत एक मजबूत नोट के साथ कर रहे हैं, ग्रोथ की गति और डील क्लोजर मजबूत बने हुए हैं, लेकिन हम मैक्रो-लेवल अनिश्तिताओं के लिए सतर्क हैं।
पिछली तिमाही में कितना था लाभ
वित्त वर्ष 2021- 2022 की आखिरी मार्च तिमाही में टीसीएस का समग्र मुनाफा सालाना आधार पर 7 फीसदी बढ़ा था। टीसीएस ने इस तिमाही में 9926 करोड़ रुपये प्रॉफिट कमाए थे। मार्च तिमाही में कंपनी का कंसो रेवेन्यू वार्षिक आधार पर 16 प्रतिशत बढ़ा था। इसकी वैल्यू 50,591 करोड़ रुपये थी। टीसीएस ने बैंकिंग और फाइनेंस सेग्मेंट का ग्रोथ 11.2 फीसदी था। मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू पहली बार 50000 करोड़ के पार पहुच गया था। जून तिमाही में आईटी फर्म के बोर्ड ने 8 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications