TCS Stocks to Buy: शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियों के शेयर दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर रहे. इस कड़ी में देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने भी तिमाही रिजल्ट जारी कर दिए हैं. टाटा ग्रुप की कंपनी ने FY25 की तीसरी तिमाही में अनुमान के मुताबिक नतीजे जारी किए हैं. साथ ही शेयरहोल्डर्स के लिए बंपर डिविडेंड का भी ऐलान किया है. Q3 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने टीसीएस के शेयर पर बुलिश रेटिंग दी है.
टीसीएस पर नया टारगेट
ब्रोकरेज ने टीसीएस के शेयर पर बुलिश रेटिंग जारी किया है. जेफरीज ने टीसीएस के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. साथ ही 4760 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. सीएलएसए ने टाटा ग्रुप स्टॉक पर रेटिंग अपग्रेड करके आउटपरफॉर्म कर दिया है, जिस पर 4546 रुपए का टारगेट दिया है. नोमुरा ने स्टॉक पर न्यूट्रल की रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर पर 4020 रुपए का टारगेट दिया है. जबकि 9 जनवरी को बाजार बंद होने पर टीसीएस का भाव 4036 .65 रुपए था.
टीसीएस के दमदार नतीजे
एक्सचेंज को दी जानकारी में आईटी कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 12380 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछली तिमाही में 11909 करोड़ रुपए और सालभर पहले की समान तिमाही में 11058 करोड़ रुपए था.Q3FY25 में रेवेन्यू करीब 6 फीसदी बढ़कर 63973 करोड़ रुपए रही, जोकि FY25 की दूसरी तिमाही में 64259 करोड़ रुपए थी.

ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA तिमाही आधार पर मामूली बढ़ा है. यह 15465 करोड़ रुपए से बढ़कर 15657 करोड़ रुपए रहा. टीसीएस ने बताया कि मार्जिन भी 40 बेसिस पॉइंट्स बढ़ा है, जोकि 24.1 फीसदी से बढ़कर 24.5 फीसदी पर पहुंच गया.
7600% के बंपर डिविडेंड को मंजूरी
देश की दिग्गज कंपनी टीसीएस ने दमदार नतीजों के साथ जबरदस्त डिविडेंड का भी ऐलान किया है. इसके तहत FY25 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड और स्पेशल डिविडेंड को मंजूरी मिली है. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 10 रुपए का अंतरिम डिविडेंड और 66 रुपए का स्पेशल डिविडेंड भी बांटने का ऐलान किया है. इसके तहत शेयरहोल्डर्स को 7600 फीसदी का डिविडेंड प्रॉफिट होगा. बता दें कि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी तय किया गया है. जबकि शेयरहोल्डर्स के खाते में डिविडेंड की रकम 3 फरवरी को आ जाएगी.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications