नई दिल्ली, सितंबर 30। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज इंडिया (एमसीएक्स) ने अपने ग्रोथ और ट्रांसफॉर्मेशन सफर के लिए टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन प्रोवाइडर के रूप में चुना है। प्रोजेक्ट उड़ान के तहत टीसीएस एमसीएक्स को एक नई टेक्नोलॉजी कोर बनाने, इसे ट्रेड के साथ-साथ पोस्ट-ट्रेड फंक्शंस को ट्रांसफॉर्म करने और भारत में कमोडिटी डेरिवेटिव्स मार्केट में इसकी लीडरशिप को और मजबूत करने में मदद करेगी। टीसीएस एक अत्याधुनिक, अल्ट्रा-लो लेटेंसी, हाई अवेलेबिलिटी और बेहतर प्रदर्शन सॉल्यूशन डिजाइन और तैनात करेगा जो एमसीएक्स के संचालन को एंड टू एंड में बदलने के लिए कई सिस्टम को इंटीग्रेट करेगा।

डॉयचे बीएसई टी7
हई थ्रूपुट ट्रेडिंग को इनेबल करने के लिए, ये सॉल्यूशन ड्यूश बीएसई ग्रुप के ड्यूश बीएसई टी7 ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करता है। टीसीएस डॉयचे बीएसई समूह का एक स्ट्रेटेजिक बिजनेस और आईटी ट्रांसफॉर्मेशन पार्टनर है। इसने इस प्लेटफॉर्म को डेवलप करने में मदद की है। क्लियरिंग, रिस्क मैनेजमेंट, डिलीवरी और सेटलमेंट जैसी पोस्ट-ट्रेड गतिविधियों को माइक्रोसर्विसेज के रूप में तैनात इसके यूनिक हाई परफॉर्मेंस ट्रांजेक्शन मैनेजरर के साथ मार्केट इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए टीसीएस बीएएनसीएस का उपयोग करके ट्रांसफॉर्म किया जाएगा।
जर्मन बैंक के साथ साझेदारी
इससे पहले एक प्रमुख जर्मन वाणिज्यिक बैंक नॉर्ड/एलबी ने आईटी दिग्गज कंपनी टीसीएस को पांच साल की अवधि के लिए आईटी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए अपने स्ट्रेटेजिक पार्टनर के रूप में चुना था। जर्मन बैंक ने बड़े इसके ट्रैक रिकॉर्ड के कारण टीसीएस को चुना था।
टीसीएस का शेयर
पॉजिटिव खबर के बावजूद आज देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के शेयर में कमजोरी है। दोपहर के कारोबार में कंपनी का शेयर करीब 1 फीसदी कमजोर है। 3791.60 रु के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज यह तेजी के साथ 3811.00 रु पर खुला। मगर फिर लाल निशान में पहुंच गया। करीब डेढ़ बजे यह 36.25 रु या 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 3755.35 रु पर है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 13,89,197 करोड़ रु है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 3,981.55 रु और निचला स्तर 2,459.25 रु रहा है। आज के कारोबार में अभी तक यह 3751.00 रु तक निचले फिसला है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications