Punjab : सीएम भगवंत मान ने शनिवार को राज्य के सरकारी स्कूलों के अध्यापकों और प्रिंसिपलों के एक और समूह को सिंगापुर में एजुकेशन ट्रेनिंग के लिए हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रिंसिपलों और शिक्षकों का यह तीसरा बेच को ट्रेनिंग के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से विदेश भेजा जा रहा है।
पंजाब राज्य के 72 स्कूलों के शिक्षकों को और प्रिंसिपलों को तीसरे बैच में प्रबंधकीय गुण सिखाने के लिए सिंगापुर भेजा गया है। यह टीचर शनिवार 22 जुलाई को सिंगापुर के लिए रवाना हुए है। शिक्षकों और प्रिंसिपलों को यह ट्रेनिंग 4 दिनों तक चलेगी।

शिक्षकों और प्रिंसिपलों के इस दल को रवाना करने के दौरान पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस खुद मौजूद रहे।
इससे पहले इसी वर्ष फरवरी के महीने में पंजाब सरकार की तरफ से सरकारी स्कूलों के 36 शिक्षकों और प्रिंसिपल्स को खास एजुकेशन ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेजा था।
इस मौके पर मुख्य मंत्री मान की तरफ से कहा गया है कि प्रदेश में शिक्षा में बेहतर सुधार के लिए निरंतर प्रिंसिपलों और शिक्षकों को विदेशों में ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है। 72 अध्यापक और प्रिंसिपल ट्रेनिंग के लिए इस तीसरे बैच में भेजे गए हैं।
उन्होंने कहा कि यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। राज्य सरकार की तरफ से राज्य की शिक्षा प्रणाली में सुधार करने के लिए सभी तरह की कोशिश की जा रही है।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से इस मौके पर कहा गया है और आने वाले दोनों में राज्य के बच्चों को फ्री यूपीएससी कोचिंग की तैयारी करवाने के लिए भी बैच शुरू कर दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि तकनीकी शिक्षा से लेकर यूपीएससी तक राज्य के बच्चे मजबूती के साथ शैक्षिक तौर पर मुकाबला कर सके। इसी के लिए ही राज्य सरकार ये तमाम तैयारी कर रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications