एयरटेल ने जियो को आखिरकार पछाड़ ही दिया है। इस तरह जियो को बड़ा झटका लगा है, जनवरी 2022 में जियो ने बड़े पैमाने पर अपने यूजर्स को खोया है।
नई दिल्ली, मार्च 31। हमेशा चर्चा में रहने वाली टेलिकॉम कंपनी जियो को आखिरकार एयरटेल ने पछाड़ ही दिया है। इस तरह जियो को बड़ा झटका लगा है, जनवरी 2022 में जियो ने बड़े पैमाने पर अपने यूजर्स को खोया है। टेलिकॉम सर्विस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या जनवरी 2022 में घटकर 116.9 करोड़ रह गई है। जबकि दिसंबर 2021 में यह आंकड़ा 117.8 करोड़ था। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2021 के मुकाबले जनवरी 2022 में रिलायंस जियो के यूजर्स की संख्या में 93.22 लाख की गिरावट दर्ज की गई है। यह लगातार दूसरा माह है, जब जियो की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।

जियो को इन सर्किल में नुकसान
बात करें किस सर्किल में ज्यादा नुकसान हुआ तो मुंबई, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर को छोड़ दें, तो रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या देशभर के सभी टेलिकॉम सर्किल में घटी है। जबकि दूसरी तरफ भारती एयरटेल के यूजर्स की संख्या में जनवरी में 7.1 लाख की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि भारत के कुल टेलिकॉम सब्सक्राइबर्स बेस में मोबाइल वायरलेस सब्सक्राइबर्स की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा करीब 98 फीसदी है।
क्या रहा वोडाफोन और बीएसएनएल का हाल
ट्राई की मासिक ग्राहक रिपोर्ट में कहा गया कि जनवरी में मोबाइल सेवा खंड में रिलायंस जियो के सबसे अधिक 93.22 लाख ग्राहक घटे। देश के कुल दूरसंचार ग्राहक आधार में मोबाइल या वायरलेस खंड की हिस्सेदारी लगभग 98 प्रतिशत है। समीक्षाधीन अवधि में मोबाइल सेवा खंड में वोडाफोन आइडिया ने 3.89 लाख और बीएसएनएल ने 3.77 लाख ग्राहकों को खो दिया। रिलायंस जियो ने वायरलाइन खंड में सबसे अधिक बढ़त दर्ज की और 3.08 लाख नए ग्राहक जोड़े।
वहीं एमटीएनएल की संख्या में 331 यूजर्स की कमी दर्ज की गई है। ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में टेलिकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या में मंथली बेसिस पर करीब 0.76 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या 0.81 फीसदी घटकर 114.52 करोड़ रह गई है। जो दिसंबर में 115.46 करोड़ थी।
वायरलाइन मामले में जियो को नए सब्सक्राइबर्स मिले
वायरलाइन सब्सक्राइबर्स के मामले में जियो को 3.08 लाख नए सब्सक्राइबर्स मिले हैं। दिसंबर 2021 के मुकाबले जियो के वायरलाइन सब्सक्राइबर्स बढ़कर 24.21 हो गए हैं। रिलायंस जियो के बाद भारती एयरटेल ने 94,010 ग्राहक जोड़े, बीएसएनएल ने 32,098 और Quadrant ने 16,749 को जोड़ा। एमटीएनएल जनवरी में 23,475 ग्राहकों वायरलाइन ग्राहकों को खो दिया। आरकॉम, टाटा टेलीसर्विसेज और वोडाफोन आइडिया ने भी वायरलाइन ग्राहकों को खो दिया।
ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या घटी
इसके साथ ही रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 21 के अंत में कुल ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या 792.08 मिलियन से घटकर जनवरी 2022 के अंत में 783.43 मिलियन हो गई, जिसमें प्रतिमाह के हिसाब से 1.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
किसके कितने ब्रॉडबैंड यूजर्स
रिलायंस जियो - 41.12 करोड़
भारती एयरटेल - 21 करोड़
वोडाफोन आइडिया - 12.1 करोड़
बीएसएनएल - 2.62 करोड़
अटरिया कन्वर्जेंस - 20 लाख
95 लाख से ज्यादा एमएनपी रिक्वेस्ट
ट्राई के डेटा के अनुसार जनवरी 2022 में कुल यूजर्स के द्वारा 9.53 मिलियन यानी करीब 95 लाख से ज्यादा मोबाइल पोर्टेबिलिटी रिक्वेस्ट की गई है। इनमें से 5.49 मिलियन रिक्वेस्ट जोन-1 से आई है, वहीं 4.04 मिलियन रिक्वेस्ट जोन-2 से आई है। आपको बता दें कि अभी तक जोन 1 में सबसे ज्यादा मोबाइल पोर्टेबिलिटी रिक्वेस्ट महाराष्ट्र से आई है, जो करीब 55.53 मिलियन है। वहीं दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश पूर्व है, जहां से अभी तक 50.81 मिलियन मोबाइल नंबर पोर्ट कराने का रिक्वेस्ट आया है। जोन-2 की बात करें तो वहां अभी तक सबसे ज्यादा 52.18 मिलियन रिक्वेस्ट कर्नाटका से आई है। दूसरे नंबर पर 50.55 मिलियन के साथ आंध्र प्रदेश है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications