Worlds First Trillionaire Elon Musk: जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक अपने कारोबार को फैला चुके दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, दुनिया का सबसे एडवांस्ड कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के शेयरधारकों ने गुरुवार (6 नवंबर) को एलन मस्क (Elon Musk) के लिए एक अभूतपूर्व मल्टीबिलियन डॉलर पे पैकेज को मंजूरी दे दी। एलन मस्क को टेस्ला की तरफ से बतौर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बड़े वेतन पैकेज की मंजूरी मिली है।

इस पैकेज के तहत मस्क को भविष्य में $1 ट्रिलियन (1,000,000,000,000 डॉलर) का वेतन मिलेगा। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। शर्तों में कहा गया है कि मस्क को यह वेतन तभी मिलेगा जब वे कंपनी के लॉन्ग टर्म प्रदर्शन लक्ष्यों को पूरा करते हैं।
टेक्सास के ऑस्टिन में हुई बैठक के दौरान 75% से अधिक शेयरहोल्डर्स ने मस्क के वेतन से जुड़े प्रस्ताव का समर्थन किया। यदि मस्क को इतना वेतन मिलता है तो यह कई देशों के जीडीपी से भी अधिक होगा। यह अब तक किसी CEO को दिया गया सबसे बड़ा वेतन पैकेज है। इस फैसले के पीछे टेस्ला की मंशा मस्क को लंबे समय तक कंपनी से जोड़े रखने की है। मस्क की मौजूदा नेट वर्थ $500 बिलियन से अधिक है। Forbes की रियल-टाइम सूची में वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
इस फैसले के बाद एलन मस्क ने कहा, "हम केवल टेस्ला के भविष्य का एक नया अध्याय नहीं, बल्कि एक नई किताब शुरू करने जा रहे हैं।" मस्क ने जुलाई में कहा था कि अगर कंपनी अपने लक्ष्य - AI और ऑटोनॉमस ड्राइविंग हासिल कर लेती है, तो 'टेस्ला दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन जाएगी।'
टेस्ला ने मस्क के सामने रखी कई वित्तीय शर्तें
- मस्क को 1 लाख करोड़ डॉलर का वेतन पाने के लिए कई लक्ष्य पूरे करने होंगे।
- रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य टेस्ला का बाजार मूल्य 1.5 लाख करोड़ डॉलर (लगभग 132 लाख करोड़ रुपये) से बढ़ाकर 8.5 लाख करोड़ डॉलर (लगभग 750 लाख करोड़ रुपये) तक ले जाना है।
- इसके अलावा, उन्हें 10 लाख रोबोटैक्सी तैनात करना और 1.2 करोड़ कारें बेचना भी है। इन सभी लक्ष्य पूरे होने पर मस्क का वेतन धीरे-धीरे उन्हें दिया जाएगा।
उत्पादन और प्रदर्शन से जुड़ी शर्तें भी शामिल
- इसके अलावा, मस्क को 1 करोड़ फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) सब्सक्रिप्शन सुरक्षित करना और 10 लाख ह्यूमेनॉइड रोबोट बेचने जैसे लक्ष्य पूरे करने होंगे।
- इन सभी शर्तों और कंपनी के अन्य विकास मानकों को पूरा करने के बाद ही मस्क को पूरा 1 लाख करोड़ डॉलर का वेतन पैकेज मिलेगा।
- टेस्ला ने यह योजना उन्हें लंबे समय तक कंपनी में बनाए रखने और भविष्य में विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए तैयार की है।
कैसे मिलेगी मस्क को $1 ट्रिलियन की रकम?
मस्क को यह रकम तभी मिलेगी जब वे तय किए गए ऑपरेशनल और फाइनेंशियल लक्ष्यों को पूरा करेंगे।
मस्क को 10 साल में 20 मिलियन वाहन डिलीवर करने होंगे, जो कि टेस्ला के पिछले 12 साल के उत्पादन से दोगुनी से भी अधिक है, कंपनी का मार्केट वैल्यू और ऑपरेटिंग प्रॉफिट बढ़ाना, 1 मिलियन रोबोट की डिलीवरी का लक्ष्य शामिल हैं। हालांकि टेस्ला ने अभी तक एक भी रोबोट डिलीवर नहीं किया है।
एलन मस्क का सैलरी पैकेज कई देशों की जीडीपी से अधिक
टेस्ला के बोर्ड द्वारा इतने बड़े ऐलान से एलन मस्क का सैलरी पैकेज कई देशों की जीडीपी से अधिक हो जाएगा। International Monetary Fund (IMF) के अनुसार 1 ट्रिलियन डॉलर के आसपास की GDP वाले देशों में मुख्य रूप से निम्न देश शामिल हैं।
- नीदरलैंड्स: करीब $1.27 ट्रिलियन
- पोलैंड: करीब $980 बिलियन
- स्विट्जरलैंड: करीब $947 बिलियन
- बेल्जियम : तकरीबन $685 बिलियन
- स्वीडन: करीब $620 बिलियन
- आयरलैंड : तकरीबन $599 बिलियन
- ऑस्ट्रिया: तकरीबन $534 बिलियन
- नॉर्वे: तकरीबन $504 बिलियन
- डेनमार्क: लगभग $450 बिलियन
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications