नई दिल्ली, सितंबर 08। अगर आप के पास वाहन है या आप वाहन चलाते हैं तो आपको ट्रैफिक नियमों के बारे जानकारी जरूर रखनी चाहिए। हालांकि हमारे देश में स्थिति सही नहीं है, लोग गाड़ी चलाते तो हैं लेकिन ट्रैफिक नियमों और उसे तोड़ने पर लगने वाले जुर्माने के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। देश में नए मोटर व्हेकिल एक्ट आने के बाद ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों पर सख्ती हुई है। सख्ती के बाद लोग यातायात के नियमों को लेकर जागरूक हो रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति अभी तक ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूक नहीं है तो उसकी यह लापारवाही जेब खाली करवा सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे नियम बता रहें हैं जिनको जानना सबके लिए बहुत जरूरी है।
कार को चलते हुए छोड़ देना
अगर आपको ऐसा लगता है कि कार को किसी जगह पर चलती छोड़ देने पर आप के उपर कोई कार्यवाई नहीं होगी तो आप गलतफहमी में हैं। अगर ट्रैफिक पुलिस किसी गाड़ी को बेवजह चलती हुई देखती है तो वह कार के मालिक पर जुर्माना लगा सकती है। हालांकि ये नियम तब ही लागू होता है जब कार ट्रैफिक सिग्नल पर काफी देर से खड़ी है या किसी आधीकारिक पार्किंग में ऑन हुए खड़ी है। इस नियम को समझे तो इससे ग्राहकों का ही फायदा है क्योंकि बेवजह गाड़ी ऑन रखने से तेल की बर्बादी ज्यादा होती है।
कार में टीवी लगाना
अगर आप लंबे ट्रैफिक जाम के समय अपनी कार में फिल्म देखना पसंद करते हैं तो यह ट्रैफिक नियमों का उल्लंधन है। आपको अपनी गाड़ी में टीवी लगाने की अनुमति नहीं है। इस बात को सबको समझने की जरूरत है कि गाड़ी में ऑनबोर्ड टीवी होने के कारण से ड्राइवर का ध्यान भंग हो सकता है। आजकल, कई इंफोटेनमेंट सिस्टम टीवी के साथ आ रहे हैं। चूंकि इस सिस्टम का उपयोग केवल गाड़ी पार्क होने पर ही वीडियो चला सकते हैं। हालांकि ये एक अहम ट्रैफिक नियम है, लेकिन ये सिर्फ मुंबई के वाहनों के लिए लागू होता है।
वाहन उधार पर लेना
आपको यह जरूर मालूम होना चाहिए कि कभी-कभी गाड़ी उधार लेने की वजह से जेल जाने की स्थिति आ सकती है। हालांकि यह ट्रैफिक नियम सिर्फ चेन्नई में लागू होता है। दरअसल यहां पर बहुत बार लोगों को चोरी की गाड़ी ले जाते हुए पकड़ा गया है। जब उनसे पूछताछ की गई तो वो दोस्त या रिस्तेदार की गाड़ी चलाने का बहाना बनाते हैं। इसलिए यहा गाड़ी उधार लेकर चलाने पर भी जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications