नयी दिल्ली। क्या आप किसी ऐसे होटल में जाना चाहेंगे जहां पूरी तरह सोने से बना हो? इस सवाल का जवाब शायद ही कोई न में दे। एक ऐसे ही होटल की शुरुआत हो चुकी है, जो पूरा सोना का बना है। जी हां उस होटल में चम्मच से लेकर बाथटब और यहां तक कि दरवाजे-दीवारें भी सोने से बनी हैं। बताया गया है कि ये पूरी तरह सोने से बना दुनिया का पहला होटल है। आइये जानते हैं कहां हैं ये होटल और कैसे ये तैयार हुआ।
वियतनाम में है गोल्डन होटल
पूरी तरह गोल्ड की परत चढ़ा हुआ (Gold-Plated) ये होटल वियतनाम के हनोई में खुला है। डोल्से हनोई गोल्डन लेक नामक इस होटल में मेहमानों के लिए कॉफी एक सोने के कप में आती है और बाथटब पर भी सोने की परत चढ़ी हुई है।
स्विमिंग पूल की टाइल्स भी सोने की
बाथरूम से लेकर स्विमिंग पूल की टाइलों तक यह पूरा 24-कैरेट सोने से ढका हुआ है। इस होटल के हर कमरे का किराया 250 डॉलर (लगभग 18,661 रुपये) है। दुनिया के इस पहले गोल्ड से बने होटल को कारोबार के लिए खोल दिया गया है।
कितनी है होटल की लागत
होटल में 24-कैरेट सोने से लॉबी, एक इन्फिनिटी पूल और यहां तक कि कटलरी, कप, शॉवर हेड और टॉयलेट सीट के साथ कमरे बनाने में 20 करोड़ डॉलर की लागत आई। होटल के अधिकारी के अनुसार इस समय दुनिया में इस तरह का एक ही होटल है, जिसमें बाहरी दीवारों को सोने की परत वाली ईंटों से ढंका गया है। इमारत के अंदरूनी हिस्से में सोने के नल और टॉयलेंट हैं। यह दुनिया में सबसे शानदार, यूनिक और भव्य होटल है।
सभी के लिए खुले होटल के दरवाजे
250 डॉलर प्रति कमरे का किराया अमीर वियतनामियों के लिए बड़ी रकम नहीं है। होटल चाहता है कि "आम लोग से सुपर रिच लोग" तक होटल में चेक-इन करें।
हर तरफ बिखरा है सुनहरी रंग
होटल के सोने से बने होने के कारण इसमें हर तरफ सुनहरी रंग मानो बिखरा हुआ है। 25 मंजिला होटल इस होटल की शान शहर की चमक को भी फीका कर रही है। एक अन्य होटल मालिक के अनुसार इस होटल ने उनका दिमाग बदल दिया है कि लग्क्जरी क्या हो सकती है। अन्य लक्जरी होटल आमतौर पर संगमरमर का उपयोग टाइल्स के रूप में करते हैं, लेकिन यहां हर चीज पर सोने की परत चढ़ी हुई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications