नई दिल्ली, जून 3। समुद्र में हजारों-लाखों मछलियां की प्रजातियों हैं। इनमें कुछ बहुत कॉमन होती हैं, जो लगभग हर समुद्र पाई जाती हैं। मगर कुछ मछलियां दुर्लभ होती हैं। जो मछली जितनी दुर्लभ होती है, उसकी कीमत भी उतनी ही अधिक होती है। इसके अलावा वजन के लिहाज से भी मछलियों की कीमत बढ़ जाती है। अगर किसी मछुआरे को ऐसी कोई दुर्लभ मछली मिल जाए तो वो रातोंरात अमीर बन सकता है। एक ऐसी ही घटना सामने आई है पड़ोसी देश पाकिस्तान से, जहां एक मछुआरे को एक ऐसी दुर्लभ मछली हाथ लगी। इस एक मछली से वो रातोंरात अमीर बन गया है।
कौन सी मछली पकड़ी
पिश्कन, ग्वादर के एक मछुआरे ने जेवानी के तट पर 48 किलो वजन की एक दुर्लभ मछली पकड़ी, जो 72 लाख रुपये में बिकी। यह घटना बीते रविवार की है। इस मछुआरे ने 48 किलो की अटलांटिक क्रोकर मछली पकड़ी। अटलांटिक क्रोकर एक बेहद दुर्लभ मछली है। एक रिपोर्ट के अनुसार नाविक साजिद हाजी अबाबकर ने रविवार को बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर तट पर इस मछली को पकड़ा।
86.4 लाख रु लगी थी बोली
ये मछली इतनी दुर्लभ है कि इसे बेचने के लिए एक नीलामी हुई। नीलामी में उच्चतम बोली 86.4 लाख रुपये लगी। मगर अबाबकर के मुताबिक छूट की अपनी परंपरा का पालन करते हुए इस मछली के लिए 72 लाख रुपये में समझौता हो गया। ग्वादर में मत्स्य पालन के उप निदेशक अहमद नदीम ने पुष्टि की कि उन्होंने कभी ऐसी मछली नहीं देखी जिसकी कीमत इतनी अधिक हो।
यूरोप और चीन में है इस मछली की मांग
अटलांटिक क्रोकर यूरोप और चीन में अपने मांस और चिकित्सा विज्ञान में स्किन और हड्डियों के उपयोग के लिए बहुत मांग में है। इसी तरह पिछले हफ्ते ग्वादर के तट पर एक मछुआरे ने एक बड़ी क्रोकर मछली पकड़ी थी। वे मछली 7.8 लाख रुपये में बिकी। अटलांटिक क्रोकर का वजन आमतौर पर लगभग 1.2 किलोग्राम होता है।
दवा और सर्जरी में इस्तेमाल
ग्वादर के एक अधिकारी के मुताबिक कुछ मछलियाँ अपने मांस के कारण महंगी होती हैं। लेकिन इस प्रजाति (बड़ी क्रोकर मछली) की उच्च मांग इसलिए है क्योंकि इसके कुछ हिस्सों का दवा और सर्जरी में उपयोग किया जाता है।
सबसे भारी मछली
स्टर्जन मछली आमतौर पर वो सबसे भारी मछली होती है जिसे व्यावसायिक रूप से पकड़ा जाता है। इसका वजन उम्र पर निर्भर करता है, जो 20 किलोग्राम से लेकर 90 किलोग्राम तक होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications