Tomatoes Price: इन दिनों मॉनसून के कारण अधिकतर सब्जियां महंगी होती दिख रही हैं उन्ही में से एक टमाटर भी पीछे नहीं है, इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। आम लोगों के जीवन पर इसका सीधा असर पड़ता दिख रहा है, जिसको नजर में रखते हुए सरकार ने एक अहम फैसला लिया है।
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड ने 29 जुलाई 2024 को नई दिल्ली और एनसीआर के कुछ इलाकों में 60 रुपए प्रति किलो के दर से टमाटर बेचने की घोषणा की है, इसके रेट कम करने का सबसे बड़ा उद्देश्य ये है कि दिल्ली एनसीआर में टमाटर की मौजूदा खुदरा रेट को कम करना है, जिससे आम खरीदारों को आराम मिल सके।

इन दिनों दिल्ली एनसीआर में टमाटर का दाम 80 से 100 रुपए प्रति किलो में बिक रहा है, टमाटर का दाम उत्तर प्रदेश के नोएडा में रिटेल भाव 100 रुपए प्रति किलोग्राम के पास पहुंच गया है, क्योंकि मंडी में आवक घट गई है, वहीं अगर देखें तो थोक रेट को तो इस समय 60 से 70 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास है। कुछ दिनों पहले इन जगहों पर टमाटर का दाम इतना ज्यादा नहीं था लेकिन अचानक से दाम में तेजी आ गई है जिस वजह से लोगों टमाटर खरीदने पर काफी ज्यादा दाम का भुगतान करना पड़ रहा है।
नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम में मिलेंगे सस्ते टमाटर
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड ने जानकारी साझा करते हुआ कहा कि 29 जुलाई, 2024 इन सभी जगह पर सस्ते दाम पर टमाटर की सेल लगाई जाएगी। आपको बता दें दिल्ली में कृषि भवन, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी कॉलोनी पार्लियामेंट स्ट्रीट, आईएनए मार्केट जैसे इलाकों में शुरू किया जाएगा वहीं नोएडा और गुरुग्राम के भी कुछ इलाकों में लगाया जाएगा सरकार ने इसका फैसला लिया है ताकि आम लोगों को महंगाई की मार से बचाया जा सके वहीं इससे कंज्यूमर्स को भी लाभ मिलेगा।
एक साल पहले भी आसमान छूने लगे थे टमाटर के दाम
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (NCCF) के अनुसार सरकार इन दिनों टमाटर के दाम बढ़ने के कारण काफी चिंतित है, सरकार हमेशा आम लोगों को ज्यादा दाम चुकाना न पड़े उसके लिए कड़े से कड़े कदम उठाने के लिए तैयार रहती है लेकिन कई वजह से दाम बढ़ने लगते हैं, टमाटर का भाव पिछले साल इस समय में 165 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया था, इस साल टमाटर के दाम फिर भी कम हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications