वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आम बजट पेश कर रही हैं। संसद में अपने बजट भाषण की शुरुआत में उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आम बजट पेश कर रही हैं। संसद में अपने बजट भाषण की शुरुआत में उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ''सरकार ने किसानों की तरक्की के लिए कदम उठाए हैं। सरकार का 2020 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य है। वहीं सरकार फसल बीमा योजना से किसानों लाभ पहुंचाएगी। देश के 6.11 करोड़ किसानों को बीमा योजना का लाभ मिला है। कृषि मंडियों को सुरक्षा की जरूरत है। 20 लाख किसानों को सोलर पंप सेट दिए जाएंगे।

बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, पानी की कमी चिंता का विषय है। पानी की किल्लत वाले 100 जिलों की पहचान की गई है। हम इन जिलों में पानी की किल्लत को दूर करेंगे। बंजर जमीन पर सौर ऊर्जा का प्लांट लगाया जाएगा। पंप सेट को सौर ऊर्जा से जोड़ेंगे। कुसुम योजना के तहत किसानों को पंप दिए जाएंगे। सरकार ने 16 एक्शन प्वाइंट बनाए हैं।
बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, जैविक खाद का उत्पादन बढ़ाने पर सरकार का जोर है। इस बजट का फोकस गांव और किसानों पर है। कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए किसान रेल चलाई जाएगी। कृषि उड़ान की भी शुरूआत होगी। सरकार ने ऑर्गेनिक मार्किट बनाई है। जैवित खेती पोर्टल बनाया गया है। खेती में निवेश पर सरकार का फोकस है।
बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, पंचायत स्तर पर कोल्ड स्टोरेज बनेंगे। मधली पालन के लिए सागरमित्र योजना लागू होगी। युवाओं को मधलीपालन से जोड़ा जाएगा। हमें मछली उत्पादन दो लाख टन करना है।
किसानों के लिए 16 एक्शन प्लान
- मॉर्डन एग्रीकल्चर लैंड एक्ट को राज्य सरकारों द्वारा लागू करवाना।
- 100 जिलों में पानी की व्यवस्था के लिए बड़ी योजना चलाई जाएगी, ताकि किसानों को पानी की दिक्कत ना आए।
- पीएम कुसूम स्कीम के जरिए किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ा जाएगा। इसमें 20 लाख किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 15 लाख किसानों के ग्रिड पंप को भी सोलर से जोड़ा जाएगा।
- किसानों के लिए स्पेशल रेल
- मिल्क, मीट, फिश को प्रीजर्व के लिए किसान रेल बनेगा
- कृषि मंत्रालय की तरफ से कृषि उड़ान लांच किया जाएगा
- किसानों के लिए भंडार स्कीम
- 2025 तक दुग्घ उत्पादन को दोगुना किया जाएगा.108 मिलियन टन करने का लक्ष्य है।
सागर मित्र का गठन होगा, जिससे युवा को रोजगार से जोड़ा जाएगा।
- किसानों को फसल में फर्टिलाइजर के इस्तेमाल की जानकारी को बढ़ाया जा सके।
- देश में मौजूद वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज को नबार्ड अपने अंडर में लेगा और नए तरीके से इसे डेवलेप किया जाएगा। देश में वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे। इसके लिए PPP मॉडल अपनाया जाएगा।
- महिला किसानों के लिए धन्य लक्ष्मी योजना का ऐलान किया, जिसके तहत बीज से जुड़ी योजनाओं में महिलाओं को मुख्य रूप से जोड़ा जाएगा।
-कृषि उपज बढ़ाने के लिए वन प्रोडक्ट वन जिला योजना
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications