नई दिल्ली, अगस्त 1। पूरे हफ्ते के लिहाज से बीते हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते पूरे शेयर बाजार का मार्केट कैप करीब 1 लाख करोड़ रुपये घट गया है। इस गिरावट का लगभग आधा यानी 44 हजार करोड़ रुपये केवल रिलायंस के निवेशकों का डूबा है। बीते हफ्ते बीएसई के सेंसेक्स में करीब 388.96 अंक की गिरावट दर्ज हुई थी। आइये जानते हैं किन कंपनियों ने नुकसान कराया और किन कंपनियां ने फायदा कराया है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे शेयर की संख्या में गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
नुकसान कराने में रिलायंस टॉप पर
बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 44,249.32 करोड़ रुपये कम होकर 12,90,330.25 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 16,479.28 करोड़ रुपये के घाटे के साथ 11,71,674.52 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 13,511.93 करोड़ रुपये कम होकर 3,28,122.93 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इस दौरान एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,653.09 करोड़ रुपये कम होकर 7,88,769.58 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। एचडीएफसी की मार्केट कैप 7,827.92 करोड़ रुपये घटकर 4,40,738.35 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 5,920.97 करोड़ रुपये कम होकर 5,48,405.78 करोड़ रुपये बची है।
इन कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी
वहीं बीते हफ्ते इनफोसिस की मार्केट कैप 8,475.58 करोड़ रुपये बढ़कर 6,85,819.28 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 4,210.38 करोड़ रुपये बढ़कर 4,72,849.46 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 2,972.7 करोड़ रुपये बढ़कर 3,75,972.88 करोड़ रुपये हो गई। अंत में एसबीआई की मार्केट कैप 2,275.78 करोड़ रुपये बढ़कर 3,85,275.48 करोड़ रुपये हो गई है।
मार्केट कैप के लिए लिहाज से ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस 12,90,330.25 करोड़ रुपये
टीसीएस 11,71,674.52 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक 7,88,769.58 करोड़ रुपये
इनफोसिस 6,85,819.28 करोड़ रुपये
हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,48,405.78 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक4,72,849.46 करोड़ रुपये
एचडीएफसी 4,40,738.35 करोड़ रुपये
एसबीआई 3,85,275.48 करोड़ रुपये
बजाज फाइनेंस 3,75,972.88 करोड़ रुपये
कोटक महिंद्रा बैंक 3,28,122.93 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications