Market Capitalization: बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों की मार्केट कैप 1,19,763.25 करोड़ रुपये बढ़ी है। वहीं इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 561.89 अंक (0.86 प्रतिशत) की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीते हफ्ते ही सेंसेक्स ने 65,898.98 अंक का अपना नया ऑल टाइम हाई बनाया था।
बीते पूरे हफ्ते के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 57,338.56 करोड़ रुपये बढ़कर 17,83,043.16 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं आईटीसी की मार्केट कैप 21,291.04 करोड़ रुपये बढ़कर 5,82,602.46 करोड़ रुपये हो गई।

इसके अलावा स्टेट बैंक की मार्केट कैप 18,697.06 करोड़ रुपये बढ़कर 5,29,898.83 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसज की मार्केट कैप 9,220.81 करोड़ रुपये बढ़कर 12,16,890.72 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 8,998.26 करोड़ रुपये बढ़कर 6,62,702.30 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 4,217.52 करोड़ रुपये बढ़कर 6,33,532.04 करोड़ रुपये हो गई।
वहीं इससे उलट एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 22,926.37 करोड़ रुपये कम होकर 9,28,657.99 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 9,782.7 करोड़ रुपये कम होकर 5,12,585.94 करोड़ रुपये बची।
इसी दौरान भारती एयरटेल की मार्केट कैप 5,219.66 करोड़ रुपये कम होकर 4,84,844.10 करोड़ रुपये बची। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 1,638.41 करोड़ रुपये कम होकर 5,52,452.86 करोड़ रुपये बची।
मार्केट कैप के लिहाज से अब यह हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस इंडस्ट्रीज : 17,83,043.16 करोड़ रुपये
- टीसीएस : 12,16,890.72 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक : 9,28,657.99 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक : 6,62,702.30 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर : 6,33,532.04 करोड़ रुपये
- आईटीसी : 5,82,602.46 करोड़ रुपये
- इनफोसिस : 5,52,452.86 करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक : 5,29,898.83 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी : 5,12,585.94 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल : 4,84,844.10 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications