Market cap of top 8 companies increased by Rs 42000 crore : मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों की मार्केट कैप बीते हफ्ते तेजी से बढ़ी है। कुल मिलाकर इन 8 कंपनियों की मार्केट कैप 42,173.42 करोड़ रुपये बढ़ी है। वहीं गत सप्ताह सेंसेक्स 131.56 अंक (0.21 फीसदी) नुकसान के साथ बंद हुआ था।

जानिए क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
पहले जानिए मार्केट कैप बढ़ने वाली कंपनियों के बारे में
बीते हफ्ते सबसे ज्यादा मार्केट कैप आईसीआईसीआई बैंक का बढ़ा है। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 9,706.86 करोड़ रुपये बढ़कर 6,41,898.91 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा इनफोसिस की की मार्केट कैप 9,614.89 करोड़ रुपये बढ़कर 6,70,264.99 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 9,403.76 करोड़ रुपये बढ़कर 12,22,781.79 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एयरटेल की मार्केट कैप 5,869.21 करोड़ रुपये बढ़कर 4,65,642.49 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसी दौरान एचडीएफसी की मार्केट कैप 3,415.33 करोड़ रुपये बढ़कर 4,85,234.16 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 1,508.95 करोड़ रुपये बढ़कर 8,99,489.20 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। एसबीआई की मार्केट कैप 1,383.32 करोड़ रुपये बढ़कर 5,37,841.73 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। अडानी एंटरप्राइजेज की मार्केट कैप 1,271.1 करोड़ रुपये बढ़कर 4,58,263.35 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
इन 2 कंपनियों ने कराया नुकसान
वहीं बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर ने नुकसान कराया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 22,866.5 करोड़ रुपये कम होकर 17,57,339.72 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 4,757.92 करोड़ रुपये कम होकर 5,83,462.25 करोड़ रुपये बची है।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस इंडस्ट्रीज 17,57,339.72 करोड़ रुपये
- टीसीएस 12,22,781.79 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 8,99,489.20 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 6,70,264.99 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 6,41,898.91 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,83,462.25 करोड़ रुपये
- एसबीआई 5,37,841.73 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,85,234.16 करोड़ रुपये
- एयरटेल 4,65,642.49 करोड़ रुपये
- अडानी एंटरप्राइजेज 4,58,263.35 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications