
Market cap of top 10 companies : सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों की मार्केट कैप में बीते एक सप्ताह में करीब 82,169.3 करोड़ रुपये बढ़ी है। वहीं बीते हफ्ते मंगलवार (4 अप्रैल) को 'महावीर जयंती' तथा शुक्रवार (7 अप्रैल) को 'गुड फ्राइडे' के मौके पर बाजार में अवकाश था। यानी शेयर बाजार में कुल मिलाकर 3 दिन ही कारोबार हुआ। इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स 841.45 अंक (1.42 प्रतिशत) बढ़कर बंद हुआ।
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी और आईटीसी सहित 8 कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी है।
समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 31,553.45 करोड़ रुपये बढ़कर 9,29,752.54 करोड़ रुपये हो गई। वहीं एचडीएफसी की मार्केट कैप 18,877.55 करोड़ रुपये की बढ़कर 5,00,878.67 करोड़ रुपये हो गई।
इसके अलावा भारती एयरटेल की मार्केट कैप 9,533.48 करोड़ रुपये बढ़कर 4,27,111.07 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा रिलायंस की मार्केट कैप 6,731.76 करोड़ रुपये बढ़कर 15,83,824.42 करोड़ रुपये हो गई।
इसी दौरान टीसीएस की मार्केट कैप 5,817.89 करोड़ रुपये बढ़कर 11,78,836.58 करोड़ रुपये हो गई। वहीं आईटीसी की मार्केट कैप 4,722.65 करोड़ रुपये बढ़कर 4,81,274.99 करोड़ रुपये हो गई।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मार्केट कैप 3,792.96 करोड़ रुपये बढ़कर 4,71,174.89 करोड़ रुपये के पार निकल गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 1,139.56 करोड़ रुपये बढ़कर 6,02,341.22 करोड़ रुपये हो गई।
वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 2,323.2 करोड़ रुपये घटकर 5,89,966.72 करोड़ रुपये बची। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 1,780.62 करोड़ रुपये कम होकर 6,10,751.98 करोड़ रुपये बची है।
मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस 15,83,824.42 करोड़ रुपये
टीसीएस 11,78,836.58 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक 9,29,752.54 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक 6,10,751.98 करोड़ रुपये
हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,02,341.22 करोड़ रुपये
इनफोसिस 5,89,966.72 करोड़ रुपये
एचडीएफसी 5,00,878.67 करोड़ रुपये
आईटीसी 4,81,274.99 करोड़ रुपये
स्टेट बैंक 4,71,174.89 करोड़ रुपये
भारती एयरटेल 4,27,111.07 करोड़ रुपये

नोट : मार्केट कैप की गणना 9 अप्रैल 2023 के रेट के हिसाब से की गई है।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications