History of petrol rate in india: देश में पेट्रोल रेट को लेकर हमेशा से ही काफी बातें होती हैं। लेकिन अगर आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो यह बातें सच साबित नहींं होती हैं। आंकड़े बताते हैं कि आजादी के बाद से पेट्रोल का रेट लगभग एक समान गति से ही महंगा हुआ है। इसमें यह मायने नहीं रखता है कि सरकार किस की थी।
देश में पेट्रोल का रेट 1947 में 27 पैसे प्रति लीटर था। आज यह सुनकर काफी अजीब लग रहा होगा। लेकिन यह सच है। इस प्रकार से अगर देखा जाए तो 1947 में अगर पेट्रोल 27 पैसे प्रति लीटर था, तो कांग्रेस की सरकार में यह 60 रुपये से लेकर 70 रुपये तक कैसे पहुंच गया। वहीं सवाल उठता है कि यह भाजपा सरकार में करीब 80 रुपये कैसे हो गया।

यहां पर एक बात समझने की है कि देश में पहले पेट्रोल के रेट पर सामान्य टैक्स ही लगता था। लेकिन बाद में सरकारों की अन्य तरीकों से टैक्स एकत्र करने की छमता कम होती गई, तो पेट्रोल पर टैक्स बढ़ता गया। आज भी पेट्रोल और डीजल रेट का करीब आधा हिस्सा टैक्स का ही होता है।
जैसा शुरू में बताया गया है कि 1947 में पेट्रोल का रेट 27 पैसे प्रति लीटर था। वहीं यह मार्च 1990 में पेट्रोल का रेट बढ़कर 9.84 रुपये प्रति लीटर तो डीजल का रेट प्रति लीटर 4.08 रुपये हो गया। इसके बाद अगर जनवरी 2000 में देखा जाए तो पेट्रोल 25.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 14.04 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं जून 2010 में पेट्रोल 51.43 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 40.10 रुपये प्रति लीटर हो गया।
वहीं 15 अगस्त 2023 को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के रेट इस प्रकार रहे
-दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर है।
दिल्ली में पेट्रोल के रेट करीब 40 रुपये प्रति लीटर है। इस रेट पर ओएमसी चार्ज करीब 7.35 प्रति लीटर है। इसके अलावा अन्य चार्ज 10 रुपये प्रति लीटर हैं। इस प्रकार से पेट्रोल पंप पर जाने के पहले यह रेट करीब 57.35 रुपये प्रति लीटर हो गया। पेट्रोल पंप पर जाने पर केन्द्र सरकार का टैक्स 19.9 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पंप डीलर का कमीशन 3.8 रुपये प्रति लीटर लागू होता है। इस प्रकार से पेट्रोल का रेट बढ़कर 81.05 रुपये प्रति लीटर हो जाता है। वहीं अगर दिल्ली की बात की जाए तो इस पर दिल्ली सरकार 15.67 रुपये का वैट लगाती है। इस प्रकार से दिल्ली में यह पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर हो जाता है।
वहीं दिल्ली में डीजल के रेट करीब 40 रुपये प्रति लीटर है। इस रेट पर ओएमसी चार्ज करीब 8.15 प्रति लीटर है। इसके अलावा अन्य चार्ज 10 रुपये प्रति लीटर हैं। इस प्रकार से पेट्रोल पंप पर जाने के पहले यह रेट करीब 58.15 रुपये प्रति लीटर हो गया। पेट्रोल पंप पर जाने पर केन्द्र सरकार का टैक्स 15.80 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पंप डीलर का कमीशन 2.6 रुपये प्रति लीटर लागू होता है। इस प्रकार से डीजल का रेट बढ़कर 76.55 रुपये प्रति लीटर हो जाता है। वहीं अगर दिल्ली की बात की जाए तो इस पर दिल्ली सरकार 13.07 रुपये का वैट लगाती है। इस प्रकार से दिल्ली में यह डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर हो जाता है।
अब जानिए इसके बाद भी पेट्रोल और डीजल क्यों महंगा नहीं है। 1947 में पेट्रोल 27 पैसे प्रति लीटर था। अगर मान लिया जाए कि 1947 से आज तक देश में महंगाई की दर करीब 7 फीसदी रही है तो आज भी पेट्रोल उसी रेट पर है। 1947 के 1 रुपये की वैल्यू 7 फीसदी महंगाई के हिसाब आज करीब 320 रुपये होती है। ऐसे में 27 पैसे की वैल्यू करीब 86.72 रुपये होती है। यानी आज भी पेट्रोल लगभग उसी रेट पर है। बाकी पेट्रोल के रेट पर चर्चा का सच क्या है, यह आप आसानी से समझ सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications