Punjab : किसानों के विकास के लिए पंजाब सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी के तहत सरकार ने बासमती के किसानों को तोहफा दिया है। सूबे के मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने इसी मुहिम के तहत बासमती के किसानों के रकबे में तकरीबन 16 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। जिसमें अमृतसर जिला अग्रणी रहा।
पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मान सरकार फसली विभिन्नता को उत्साहित करने के लिए निरंतर यत्नशील है।

कृषि और किसान कल्याण मंत्री के अनुसार 1 लाख 35 हजार हेक्टेयर रकबे में बासमती की काश्त के साथ अमृतसर जिला अग्रणी रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कृषि मंत्री की तरफ से कहा गया है कि खरीफ के इस सीजन के दौरान 14 अगस्त तक कुल 31.88 लाख हेक्टेयर रकबे में धान की फसल लगायी गयी है, जिसमें से 5 लाख 74 हजार हेक्टेयर रकबा बासमती की काश्त अधीन है।
कृषि और किसान कल्याण मंत्री की तरफ से बताया गया है कि खरीफ सीजन 2022- 23 के दौरान कुल 31 लाख 68 हजार हेक्टेयर रकबे में धान की फसल लगायी गयी थी, जिसमें से 4 लाख 95 हजार हेक्टेयर रकबा बासमती की काश्त अधीन था।
खुड्डिया ने बासमती की काश्त के जिलेवार आंकड़े देते हुये बताया कि अमृतसर के बाद श्री मुक्तसर साहिब में 90,000 हेक्टेयर, फाजिल्का में 78,800 हेक्टेयर और तरन तारन में 52,000 हेक्टेयर में बासमती की काश्त अधीन है।
यह भी पढ़ें : Online Payment : जानिए गलत हुआ पेमेंट तो कैसे मिलेगा वापस, RBI ने जारी की गाइडलाइन
उन्होंने बताया कि अमृतसर जिले में बासमती की काश्त अधीन रकबे में 24 हजार हेक्टेयर का विस्तार दर्ज किया गया है, जबकि श्री मुक्तसर साहिब और गुरदासपुर जिलों में बासमती के अधीन रकबे क्रमवार 21 हजार 500 हेक्टेयर और 18 हजार हेक्टेयर का विस्तार हुआ है।
कृषि को लाभदायक धंधा बनाने सम्बन्धी राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुये खुड्डियां ने कहा कि बासमती की काश्त में यह विस्तार इस वजह से देखने को मिला है क्योंकि सीएम मान ने किसानों को भरोसा दिया था कि प्रदेश सरकार यह यकीनी बनाने के लिए हर संभव यत्न करेगी कि बासमती की काश्त करने वाले किसानों को किसी भी किस्म का नुकसान न बर्दाश्त करना पड़े।
यह भी पढ़ें : Credit card companies : जानिए कैसे करती है कमाई
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications