Punjab : पंजाब सरकार ने प्रदेश में स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम की शुरुआत की है। स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम के अंतर्गत पहले चरण में प्रदेश के 280 सरकारी स्कूलों की 8वीं कक्षा के 11 हजार 200 विद्यार्थियों का चयन हुआ है जिन्होंने इस समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने इस स्कीम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा इसका कोर्स तैयार किया गया है जो मौजूदा शैक्षिक सत्र 2023-24 में 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 2 वर्षों में कराया जाएगा।

2 साल के कोर्स के अंतर्गत यही विद्यार्थी शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में 9वीं क्लास में इस स्कीम का हिस्सा बने रहेंगे। सीएम मान की तरफ से कहा गया है कि इस स्कीम को लागू करने के लिए प्रदेश सरकार ने हरेक स्कूल के लिए 50,000 रु सालाना अलॉट किए हैं।
उन्होंने बताया कि इंडोर कोर्स मुकम्मल करने के लिए हर महीने 1 क्लास लगाई जाएगी। जिससे विद्यार्थियों के स्कूल कोर्स में कोई भी बड़ा चेंज नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों को स्कूल के समय के बाद या हफ्ते के आखिरी दिन महीने में 2 बार बाहरी एक्टीविटिज के लिए ले जाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रयत्न से विद्यार्थियों को पुलिस के काम काज को नजदीक से जानने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही शासन और सुरक्षा में सक्रिय हिस्सेदार बनने का मौका हासिल होगा।
सीएम मान ने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत विद्यार्थी साइबर सेल, फॉरेंसिक लैब, पुलिस दफ्तरों, पुलिस थानों, पुलिस ट्रेनिंग केंद्र और अन्य संबंधित सरकारी संस्थाओं का दौरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस/ स्वतंत्रता दिवस परेड में हिस्सा लेने, कानूनी हकों और जिम्मेदारियों संबंधी ट्रेनिंग देने के साथ-साथ कानूनी व्यवस्था के लिए अलग-अलग ड्यूटियों के बारे पुलिस के साथ इंटर्नशिप प्रोग्राम भी करवाए जाएंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications