सोने-चांदी की कीमतों में आई उछाल, जानिए कहां पहुंचे दाम

नई दिल्ली, जुलाई 10। आज सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। वहीं सोने के साथ ही चांदी के रेट भी ऊपर चढ़े हैं। दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 110 रु की बढ़ोतरी के साथ 46,910 रुपये पर पहुंच गया। वहीं राजधानी में 10 ग्राम 24-कैरेट सोने की कीमत भी इतनी ही बढ़ोतरी के साथ 50,960 रु पर हैं। हालांकि चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट वाले सोने का रेट 310 रुपये की गिरावट के साथ 45,190 रुपये और 24 कैरेट वाले सोने का रेट 340 रु कम होकर 49300 रु पर आ गया है।

कोलकाता और मुंबई में रेट

कोलकाता और मुंबई में रेट

कोलकाता में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट वाले सोने का रेट 47200 रु और 24 कैरेट वाले सोने के रेट प्रति 10 ग्राम 49,900 रु पर हैं। वहीं मुंबई में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 46,800 रु और 24 कैरेट वाले सोने के रेट प्रति 10 ग्राम 47,800 रु पर हैं। इस बीच मुंबई, कोलकाता और दिल्ली में चांदी का भाव 500 रु की बढ़ोतरी के साथ 69,300 रुपये और चेन्नई में चांदी का भाव 700 रु बढ़ कर 73,400 रु पर पहुंच गया।

हॉलमार्क है जरूरी

हॉलमार्क है जरूरी

16 जून 2021 से देश में केवल हॉलमार्क वाले जेवर बिक पाएंगे। क्योंकि देश में सोने की ज्वेलरी के लिए गोल्ड हॉलमार्किंग का नियम लागू हो चुका है। जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।

हॉलमार्क से जानें सोने की शुद्धता

हॉलमार्क से जानें सोने की शुद्धता

अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

आरबीआई गोल्ड स्कीम

आरबीआई गोल्ड स्कीम

सरकारी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की चौथी किश्त सोमवार, 12 जुलाई, 2021 से खुलने जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चौथी किश्त निवेशकों के लिए 12 जुलाई से 16 जुलाई तक के लिए खुलेगी। भारतीय व्यक्ति, हिंदू अविभाजित परिवार ट्रस्ट, विश्वविद्यालय और धर्मार्थ संस्थान ब्याज देने वाले इन गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं।

कितना होगा रेट

कितना होगा रेट

आरबीआई के मुताबिक गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की इस किस्त में एक ग्राम सोने की कीमत 4,807 रु प्रति यूनिट है। चौथी किश्त के तहत बॉन्ड जारी करने की तिथि 20 जुलाई 2021 है। गोल्ड बॉन्ड सोना खरीदारों के लिए एक लोकप्रिय ऑप्शन बन गया है। गोल्ड बॉन्ड स्कीम ग्राहकों को डिजिटल गोल्ड में निवेश करने के लिए एक उपयुक्त सॉल्यूशन ऑफर करती है। क्योंकि यह निवेश पर अतिरिक्त रिटर्न भी दिलाती है। मौजूदा सीरीज के बाद गोल्ड बॉन्ड स्कीम की दो और किश्तें आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+