नयी दिल्ली। अकसर लोगों को न चाहते हुए भी एक से अधिक बैंक अकाउंट रखने पड़ते हैं। खास कर नौकरी करने वालों के सामने ये दिक्कत आना बहुत सामान्य है। दिक्कत इसलिए कि एक से अधिक बैंक अकाउंट रखना फायदे नहीं बल्कि नुकसान का सौदा हो सकता है। 1-2 साल में नौकरी बदलने पर नई कंपनी में पहुंचने पर आपको नया खाता खुलवाना पड़ सकता है। दरअसल अलग-अलग कंपनियों के विभिन्न बैंकों के साथ टाई-अप होते हैं। इसी लिहाज से कंपनियां अपने कर्माचारियों के बैंक अकाउंट खुलवाती हैं। ऐसे ही कुछ और जरूरतों के चलते आपको एक से अधिक बैंकों में खाता खुलवाना पड़ सकता है। मगर नया खाता खुलने पर आपको नए-पुराने खातों का ध्यान रखना पड़ता। दोनों में मिनिमम बैलेंस बना कर रखना पड़ता है। हालांकि मौजूदा सैलेरी अकाउंट में इसकी जरूरत नहीं पड़ती। बाकी खातों में मिनिमम बैलेंस न रखने पर आपसे बैंक शुल्क वसूलेगा। अगर आपके भी एक से ज्यादा बैंक खाते हैं तो हम आपको बताते हैं इन्हें बंद कराने का तरीका।
लोन मिलना हो सकता है मुश्किल
एक से ज्यादा बैंक खाते होने से आपको लोन मिलने में दिक्कत होती है। दरअसल सभी अकाउंट को ढंग से मेनटेन न कर पाने पर आपके क्रेडिट स्कोर पर निगेटिव असर पड़ता है। जाहिर सी बात है कि क्रेडिट स्कोर बिगड़ने से लोन मिलने में दिक्कतें आने लगती हैं। ऐसे में बेस्ट ऑप्शन फालूत अकाउंट को बंद करवाना ही है। अब आपको बताते हैं कि खाता बंद कराने का तरीका।
ये है पहला जरूरी स्टेप
अगर खाता बंद करवाना चाहते हैं तो सबसे पहले जरूरी है कि आप इसे डी-लिंक करवाएं। यानी अगर आपका ये खाता रजिस्टर्ड निवेश, लोन, कारोबार, क्रेडिट कार्ड से लिंक है तो इसे इनसे डी-लिंक कराएं। इस खाते की जगह आपको इन जगहों पर दूसरे चालू खाते की डिटेल्स देनी होगी। फिर अकाउंट बंद करवाने के लिए आप अपनी होम ब्रांच में जाएं, जहां आपको खाता बंद कराने के लिए आवेदन करना होगा। ध्यान रहे कि अकाउंट बंद करवाते समय बची हुई चेक बुक, क्रेडिट और डेबिट कार्ड आदि लेकर जायें। इन्हें बैंक में जमा करवाना पड़ता है।
कैसे मिलेगा बाकी पैसा
खाता बंद कराने के समय आपको बैंक को कारण बताना होगा। जहां तक सवाल आपके खाते में बचे पैसों का है तो बैंक आपको 20 हजार रु तक का नकद भुगतान कर सकता है। इससे ऊपर की राशि आप कोई और विकल्प चुन सकते हैं।
कितना लगेगा चार्ज
ध्यान रहे कि खाता बंद करवाने के पर आपको कुछ शुल्क भी देना पड़ेगा। अगर आपका बैंक खाता एक साल से ज्यादा पुराना है तो आम तौर पर कोई चार्ज नहीं लगता। दूसरे खाते खुलवाने के 14 दिनों के अंदर ही अगर आप इसे बंद करवाएं तो भी कोई चार्ज नहीं लगेगा। मगर यदि आपका खाता 14 दिनों से ज्यादा पुराना और 1 साल से कम पुराना है तो आपको चार्ज देना होगा। अलग-अलग बैंकों में ये चार्ज अलग-अलग हो सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications