नई दिल्ली, अगस्त 15। आजकल आधार कार्ड सभी सरकारी कामों और पहचान के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज बन गया है। नार्थ ईस्ट इंडिया के कुछ प्रदेशों को छोड़ दे तो देश के हर राज्य की लगभग व्यस्क आबादी आधार कार्ड से जुड़ गई है। सरकार की तरफ से यूनिक आइडेंटिफिकेशन ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) आधार कार्ड जारी करती है। यूआईडीएआई नागरिकों को आधार कार्ड बनाने की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से देती है। आधार कार्ड भी कई प्रकार के होते हैं, आप इन्हें डिजिटल से फिजिकल रुप में अपने पास रख सकते हैं।
1. पीवीसी आधार कार्ड
अगर आप अपने आधार कार्ड को क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड की तरह बनवाना चाहते हैं तो आप ऐसा करवा सकते हैं। पीवीसी कार्ड बनावने के लिए आपको 50 रुपये खर्च करना पड़ेगा। पीवीसी आधार कार्ड में भी सारी जानकारियां होती हैं और आपका क्यूआर कोड भी इसमें छपा होता है। पीवीसी आधार कार्ड को पाने के लिए आपक यूआईडीएआई की अधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर ऑर्डर कर सकते हैं। आर्डर करने के 5 से 6 दिन के अंदर पीवीसी आधार कार्ड आपके पते पर पहुचा दिया जाएगा।
2. एम आधार कार्ड
आज का युग डिजिटल का युग है, हमसे से अधिकतर लोग अपना डॉक्यूमेंट फिजिकल तौर पर साथ लेकर नहीं चलना चाहते। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यूआईडीएआई ने एक मोबाइल एप्लिकेशन लांच किया है। यह एप लोगों की मदद के लिए लांच किया गया है। नागरिक अपने फोन में एप डॉउनलोड कर के अपने आधार की ई-कॉपी अपने पास रख सकते हैं। एप डॉउनलोड करने के लिए कोई चार्ज नहीं है।
3. ई-आधार
कोई भी आधारकार्ड धारक अपने मोबाईल में ई-आधार डॉउनलोड कर सकता है। प्रोटेक्शन के लिए यूआईडीएआई मास्क आधार कार्ड भी जारी करती है। मास्क आधार में केवल आधार के चार अंक दिखाई देते हैं। यह डाटा को सेव करने के लिए उपयोगी होता है। मास्क आधार कार्ड को खोलने के लिए पासवर्ड की जरूरत होती है।
4. आधार लेटर
अगर किसी आधार कार्ड धारक का आधार गायब हो गया है तो वह व्यक्ति इमरजेंसी में आधार लेटर डाउनलोड कर सकता है। आधार लेटर को केवल ओटीपी के जरिए डॉउनलोड किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications