सोने चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया। सप्ताह के पहले दिन आज भी सोना और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया। सप्ताह के पहले दिन आज भी सोना और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। देश भर के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 107 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 49739 रुपये पर खुला। वहीं चांदी के रेट में आज 205 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है। चांदी 57272 पर आ गई है।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोना ऑल टाइम हाई से अब तक 6515 रुपये हुआ सस्ता
पिछले हफ्ते सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली है। यह कई महीनों की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। वहीं सितंबर में सोना अब तक 507 रुपये प्रति 10 ग्राम टूट चुका है। इस दौरान चांदी 8662 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। वहीं सोना अपने ऑल टाइम हाई से अब तक 6515 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। जबकि चांदी सात अगस्त के अपने उच्च शिखर से 18736 रुपये टूट चुकी है। वहीं सात अगस्त को सर्राफा बाजारों में सोना 56254 पर खुला था। यह अपने सर्वोच्च शिखर पर था, जबकि चांदी 76008 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49739 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 49540 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45561 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37304 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 57272 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
वैश्विक स्तर पर सोने का भाव
अब वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें जानते हैं। ब्लूमबर्ग के अनुसार, इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने का दिसंबर वायदा का भाव कॉमेक्स पर 0.56 फीसद या 10.60 डॉलर की अच्छी-खासी गिरावट के साथ 1866.30 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव शुक्रवार को 0.35 फीसद या 6.48 डॉलर की गिरावट के साथ 1861.59 डॉलर प्रति ओंस पर बंद हुआ। चांदी की वैश्विक कीमतें भी शुक्रवार को गिरावट के साथ ही बंद हुईं। ब्लूमबर्ग के अनुसार, दिसंबर वायदा की चांदी की वैश्विक कीमत कॉमेक्स पर शुक्रवार को 0.44 फीसद या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 23.09 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 1.12 फीसद या 0.26 डॉलर की गिरावट के साथ 22.89 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।
अगस्त में तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड
देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। बता दें चांदी का भाव एमसीएक्स पर 25 अप्रैल 2011 को रिकॉर्ड 73,600 रुपये प्रति किलो तक उछला था, जबकि हाजिर बाजार में चांदी का भाव 2011 में 77,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। सोने का भाव 16 मार्च 2020 को 38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications