नयी दिल्ली। म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार, पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं जैसे ढेरों विकल्पों के बावजूद आज भी बहुत से लोग एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) को ज्यादा सहूलियत भरा मानते हैं। इसके कई कारण हैं, जिनमें सबसे ऊपर है सुरक्षा। हालांकि पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं भी कम सुरक्षित नहीं हैं, मगर लोग बैंक के साथ अपने निजी संबंधों के चलते भी एफडी को तरजीह देते हैं। जीवन में अकसर किसी इमरजेंसी के समय जब पैसों की जरूरत पड़ती है तो लोग एफडी को तुड़वा देते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि समय से पहले एफडी तुड़वाने पर काफी नुकसान होता है। एफडी तुड़वाने पर कितना नुकसान हो सकता है और आप इस नुकसान से कैसे बच सकते हैं ये हम आपको इस खबर में बताएंगे।
जरूरी है इन 2 बातों का ध्यान रखना
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप समय से पहले एफडी से अपना पैसा निकाल रहे हैं तो दो चीजों पर ध्यान देना जरूरी है। इनमें पहली चीज है कि बैंक कैसे आपके पैसे पर ब्याज की कैल्कुलेश कर रहा है और दूसरे उस पैसे पर लगने वाला जुर्माना आपके हाथ में आने वाले पैसे को कैसे प्रभावित करेगा। इनमें पहली चीज को समझिए कि यदि आपने कहीं 2 साल की एफडी कराई, जिसकी ब्याज दर 6.5 फीसदी है। मगर आप एक साल बाद ही एफडी से पैसा निकालें तो आपको 1 साल की अवधि के लिहाज से ही ब्याज मिलेगा। अगर उस बैंक में 1 साल पर 6 फीसदी रिटर्न है तो आपको 6 फीसदी के हिसाब से ही रिटर्न मिलेगा।
कितना लगता है जुर्माना
समय से पहले एफडी से पैसा निकालने पर आपको जुर्माने का बोझ झेलना पड़ता है। अलग-अलग बैंकों में ये रेट अलग होती है। ये जुर्माना आपकी ब्याज दर में से ही काटा जाता है। उदाहरण के लिए किसी बैंक में पेनल्टी रेट 0.5 फीसदी हो सकती है। अब आप 2 साल की एफडी 1 साल में तुड़वाएं तो ऐसे में आपको एक तो 1 साल की ब्याज मिलेगी। साथ ही उसमें से पेनल्टी रेट भी घटाई जाएगी। ऊपर बताए गए उदाहरण के अनुसार आपको 6.5 फीसदी के बजाय 6 फीसदी ब्याज मिलना था, मगर इसमें 0.5 फीसदी पेनल्टी रेट काट कर 5.5 फीसदी ब्याज दिया जाएगा।
कैसे बचें नुकसान से
इस तरह के नुकसान से बचने के 2 खास उपाय हैं। पहला यदि आपको लगता है कि कुछ समय बाद आपको पैसे की जरूरत पड़ सकती है और कोई दूसरा ऑप्शन न होने के कारण आपको एफडी तुड़वानी पड़ सकती है तो आप कम समय की एफडी करवाएं। आपके लिए 6 महीने या साल भर का ऑप्शन सही रहेगा। दूसरा तरीका ये है कि आप एक ही एफडी में सारा पैसा न लगा कर छोटी-छोटी राशि की कई एफडी कराएं। छोटी छोटी एफडी कराने से होगा ये कि समय से पहले पैसा निकालने पर पूरी एफडी तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप 1-2 एफडी से पैसा निकाल कर अपना काम चला सकते हैं। बाकी एफडी में आपका पैसा बना रहेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications