नई दिल्ली, अगस्त 31। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को सोने की कीमतों में मामूली बदलाव आया है। आज सोने की कीमतों में हल्की गिरावट आई है। इसी तरह चांदी का रेट भी थोड़ा कम हुआ है। कल 30 अगस्त को सोने के रेट ऊपर चढ़े थे। कल सोने की कीमतों में 250 रु से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जानते हैं सोने-चांदी के ताजा रेट।
31 अगस्त को सोने चांदी के रेट
मंगलवार 31 अगस्त को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 54 रु प्रति 10 ग्राम की कमी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47478 रु से गिर कर 47424 रु पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 7 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 63804 रु से गिर कर 63797 रु पर पहुंच गए।
बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 54 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47234 रु और 22 कैरेट वाला सोना 50 रु सस्ता होकर 43440 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 41 रु कम हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35568 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 32 रु फिसल कर 27743 रु पर आ गया।
जानिए आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। आगे जानिए 22 और 24 कैरेट सोने का अंतर।
सोने में निवेश
निवेशक सोने को जोखिम के समय निवेश करने वाली एक संपत्ति के रूप में देखते हैं, क्योंकि सोने की कीमतें अक्सर अनिश्चितता या बाजार के दबाव में आने पर तेजी से ऊपर जाती हैं। कुछ ऐसा ही 2020 में देखने को मिला। पिछले साल निवेशकों ने सोने में जम कर निवेश किया और सोने की कीमतें भी रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचीं। मगर इस साल सोने की कीमतों में तेजी नहीं दिखी है।
कैसे कमाएं सोने से मुनाफा
जो लोग सोने में निवेश करना चाहते हैं उनके लिए फिजिकल गोल्ड के बजाय गोल्ड ईटीएफ ज्यादा बेहतर है। गोल्ड ईटीएफ म्यूचुअल फंड ही होते हैं। मगर इसके रेट गोल्ड सोने की कीमतों के हिसाब से ही ऊपर-नीचे होते हैं। गोल्ड ईटीएफ से निवेशक लंबी अवधि में मोटा रिटर्न हासिल कर सकते हैं। एक और बात कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। इसलिए शुद्धता को लेकर आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होगी। फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ को जल्दी और मौजूदा रेट पर बेचा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications