Day Trading Guide: भारतीय शेयर बाजार में मौजूदा कारोबारी सप्ताह की शुरुआत सुस्त रही है और 26 सितंबर का दिन भी इससे अलग नहीं था। हालांकि एशियाई और यूरोपीय बाजारों में तेज बिकवाली के बीच सेंसेक्स और निफ्टी 50 हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इस महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में घरेलू इक्विटी बाजार बुधवार को दबाव के साथ खुल सकता है।
फेड की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के डर से डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा नवीनतम घरेलू बिक्री और उपभोक्ता विश्वास रिपोर्टों के अलावा अमेरिका में संभावित शटडाउन ने अर्थव्यवस्था के बारे में चिंताओं को बढ़ा दिया है।

कल यानी 26 सितंबर को सेंसेक्स 78.22 अंक या 0.12% की गिरावट के साथ 65,945.47 अंक पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी-50 9.85 अंक या 0.05% की गिरावट के साथ 19,664.70 अंक पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 141 अंकों की गिरावट के साथ 44,624.20 अंक पर बंद हुआ था।
कल के शेयर बाजार प्रदर्शन पर, जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा है कि वैश्विक बाजार से प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण कारोबार सपाट रहा और एफआईआई की लगातार बिकवाली ने घरेलू निवेशकों को निगरानी में रखा। जबकि स्मॉल कैप शेयरों में निवेशक मौके तलाशते दिखे।
वैसे गिफ्ट निफ्टी, जिसे पहले एसजीएक्स निफ्टी के नाम से जाना जाता था, बुधवार को सुबह 8 बजे 19,618 के स्तर पर 10 अंक की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
वहीं प्रभुदास लीलाधर की उपाध्यक्ष तकनीकी अनुसंधान वैशाली पारेख ने बुधवार के कारोबार के दौरान तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी। ये हैं:
सीडीएसएल: 1430 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए 1290 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 1327 रुपये पर खरीदें।
एमटीएआर टेक्नोलॉजीज: 2700 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए 2500 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 2561 रुपये पर खरीदें।
शैले होटल: 590 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए 550 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 557 रुपये पर खरीदें।
नोट: यहां पर शेयरों के बारे में जानकारों की राय को बताया जा रहा है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications