
Latest market cap of top 10 Sensex companies : बीता हफ्ता शेयर बाजार की खराब रहा है। इस दौरान शेयर बाजार कई दिनों भारी भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते ज्यादातर बड़ी कंपनियों के रेट में गिरावट दर्ज हुई है। यही कारण है कि बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों की मार्केट कैप 1,03,732.39 करोड़ रुपये कम हो गई है। सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस और आईसीआईसीआई बैंक ने कराया है। वहीं अगर देखा जाए तो बीते हफ्ते सेंसेक्स में 673.84 अंक (1.12 प्रतिशत) की गिरावट आई।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
जानिए किस कंपनी ने कितना नुकसान कराया
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से रिलायंस ने सबसे ज्यादा घाटा कराया है। रिलायंस की मार्केट कैप 41,878.37 करोड़ रुपये कम होकर 15,71,724.26 करोड़ रुपये बची है। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 18,134.73 करोड़ रुपये कम होकर 5,88,379.98 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 15,007.38 करोड़ रुपये कम होकर 8,86,300.20 करोड़ रुपये बची। वहीं स्टेट बैंक की मार्केट कैप 12,360.59 करोड़ रुपये कम होकर 4,88,399.39 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। एचडीएफसी की मार्केट कैप 6,893.18 करोड़ रुपये कम होकर 4,77,524.24 करोड़ रुपये बची है। टीसीएस की मार्केट कैप 4,281.09 करोड़ रुपये कम होकर 12,18,848.31 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसी दौरान इनफोसिस की मार्केट कैप 3,555.83 करोड़ रुपये कम होकर 6,19,155.97 करोड़ रुपये बची। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 1,621.22 करोड़ रुपये कम होकर 5,78,739.57 करोड़ रुपये बची है।


जानिए किन दो कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी
वहीं इसी दौरान भारती एयरटेल की मार्केट कैप बढ़ी है। एयरटेल की मार्केट कैप 5,071.99 करोड़ रुपये की बढ़ कर 4,31,230.51 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा आईटीसी की मार्केट कैप 4,036.2 करोड़ रुपये बढ़कर 4,81,922.33 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस 15,71,724.26 करोड़ रुपये
टीसीएस 12,18,848.31 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक 8,86,300.20 करोड़ रुपये
इनफोसिस 6,19,155.97 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक 5,88,379.98 करोड़ रुपये
हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,78,739.57 करोड़ रुपये
स्टेट बैंक 4,88,399.39 करोड़ रुपये
आईटीसी 4,81,922.33 करोड़ रुपये
एचडीएफसी 4,77,524.24 करोड़ रुपये
भारती एयरटेल 4,31,230.51 करोड़ रुपये
नोट : आंकड़े 12 मार्च 2023 तक के अपडेट
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications