GDP : चालू फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी में तेज उछाल दर्ज हुआ है। नेशनल स्टैटिकल ऑफिस (एनएसओ) की तरफ से आज जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत की जीडीपी पहली तिमाही में 7.8 फीसदी बढ़ी हैं आइए जानते हैं जीडीपी के आंकड़ों पर जानकारों का क्या कहना है।
इंडसइंड बैंक लिमिटेड के चीफ अर्थशास्त्री गौरव कपूर ने कहा कि सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में यह तेजी दूसरी तिमाही में भी जारी रह सकती है। उन्होंने कहा कि इससे निजी खपत में वृद्धि में सहायता मिलेगी।

भारतीय अर्थशास्त्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि हमारे अनुमान के अनुसार, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेज इजाफे के वजह से अप्रैल-जून तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के खर्च में इजाफे के साथ - साथ कच्चे माल की लागत में गिरावट सरकारी प्रोत्साहनों की एक श्रृंखला और भू-राजनीतिक टेलविंड ने संभवतः औद्योगिक गतिविधि को गति दी है।
मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन की तरफ से कहा गया है कि भारत की तिमाही जीडीपी वृद्धि कई दूसरी अर्थव्यवस्थाओं से बेहतर है।
एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की प्रमुख अर्थशास्त्री माधवी अरोड़ा ने कहा कि हालांकि अप्रैल जून तिमाही का विकास प्रिंट हमारी उम्मीदों के अनुरूप है, विकास मिश्रण थोड़ा आश्चर्य चकित करने वाला था। उन्होंने कहा कि आदर्श रूप से, कमोडिटी की प्राइस में साल दर साल गिरावट से मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के ऑपरेशनल प्रॉफिट में इजाफा होना चाहिए।
भारत की जीडीपी ग्रोथ कितनी रही
नेशनल स्टैटिकल ऑफिस (एनएसओ) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार भारत की जीडीपी पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत बढ़ी हैं। आंकड़ों के मुताबिक जीडीपी में यह बढ़त पिछली 4 तिमाहियों में सबसे अधिक है। भारत इसी के सबसे तेजी के साथ बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। क्योंकि चीन की जीडीपी वृद्धि अप्रैल जून तिमाही में 6.3 फीसदी थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications