FD: ये 5 बैंक दे रहे हैं सबसे अच्छा ब्याज, तुरंत उठाएं फायदा
निवेश विकल्पों में फिक्स्ड डिपोजिट काफी पॉपुलर रहा है। बैंक एफडी आज भी कई लोगों के लिए सेविंग्स का पहला विकल्प बनी हुई है।
नई दिल्ली: निवेश विकल्पों में फिक्स्ड डिपोजिट काफी पॉपुलर रहा है। बैंक एफडी आज भी कई लोगों के लिए सेविंग्स का पहला विकल्प बनी हुई है। हालांकि मौजूदा वक्त में एफडी पर ब्याज दरें घटकर काफी नीचे आ चुकी हैं लेकिन फिर भी यह निवेश का आसान और काफी हद तक सुरक्षित विकल्प होने के कारण पॉपुलर है। FD : ये सरकारी कंपनी दे रही 8 फीसदी ब्याज, उठाएं फायदा ये भी पढ़ें

आपको बता दें कि बैंकों में 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी की सुविधा रहती है। जिसमें निवेशक अपनी सहूलियत के हिसाब से छोटी या लंबी अवधि की एफडी करा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि इस वक्त देश के 5 बड़े बैंकों एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंकों में 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी के मामले में किस अवधि पर क्या ब्याज दर लागू है। चलिए जानते है डिटेल में
एसबीआई
- 7 दिन से लेकर 45 दिन तक की अवधि पर 2.90 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 3.40 फीसदी
- 46 दिन से लेकर 179 दिन तक की अवधि पर 3.90 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 4.40 फीसदी
- 180 दिन से लेकर 210 दिन तक की अवधि पर 4.40 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 4.40 फीसदी
- 211 दिन से लेकर 1 साल तक की अवधि पर 4.40 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 4.90 फीसदी
- 1 साल से लेकर 2 साल तक की अवधि पर 4.90 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 5.40 फीसदी
- 2 साल से लेकर 3 साल तक की अवधि पर 5.10 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 5.60 फीसदी
- 3 साल से लेकर 5 साल तक की अवधि पर 5.30 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 5.80 फीसदी
- 5 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि पर 5.40 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 6.20 फीसदी
पीएनबी
- 7 दिन से लेकर 45 दिन तक की अवधि पर 3 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 3.75 फीसदी
- 46-90 दिन की अवधि पर 3.25 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 4 फीसदी
- 91-179 दिन की अवधि पर 4 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 4.75 फीसदी
- 180-270 दिन की अवधि पर 4.40 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 5.15 फीसदी
- 271 दिन से लेकर 1 साल से कम अवधि पर 4.50 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 5.25 फीसदी
- 1 से लेकर 3 साल तक की अवधि पर 5.25 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 6 फीसदी
- 3 से लेकर 10 साल तक की अवधि पर 5.30 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 6.05 फीसदी
बैंक ऑफ बड़ौदा
- 7 दिन से लेकर 45 दिन तक की अवधि पर 2.90 फीसदी
- 46 दिन से लेकर 180 दिन तक की अवधि पर 3.90 फीसदी
- 181 दिन से लेकर 1 साल से कम की अवधि पर 4.40 फीसदी
- 1 से लेकर 3 साल तक की अवधि पर 5.10 फीसदी
- 3 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि पर 5.30 फीसदी
- सीनियर सिटीजन के लिए बैंक ‘5 साल से अधिक से लेकर 10 साल तक' की अवधि पर कोविड19 हालात को देखते हुए 1 फीसदी ज्यादा ब्याज की पेशकश कर रहा है, जो कि 30 सितंबर 2020 तक लागू रहेगी। बाकी सभी एफडी टेनर पर सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी अधिक ब्याज मिलेगा।
एचडीएफसी बैंक
- 7 दिन से लेकर 29 दिन तक की अवधि पर 2.50 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 3 फीसदी
- 30 दिन से लेकर 90 दिन तक की अवधि पर 3 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 3.50 फीसदी
- 91 दिन से लेकर 6 माह तक की अवधि पर 3.50 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 4 फीसदी
- 6 माह 1 दिन से लेकर 1 साल से कम की अवधि पर 4.40 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 4.90 फीसदी
- 1 से लेकर 2 साल तक की अवधि पर 5.10 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 5.60 फीसदी
- 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक की अवधि पर 5.15 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 5.65 फीसदी
- 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक की अवधि पर 5.30 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 5.80 फीसदी
- 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि पर 5.50 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 6.25 फीसदी
- 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि की एफडी पर बैंक सीनियर सिटीजन को इस वक्त अतिरिक्त 0.25 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। यह पेशकश 30 सितंबर 2020 तक लागू है।
आईसीआईसीआई बैंक की एफडी के लिए नई ब्याज दरें
- 7 दिन से लेकर 14 दिन तक की अवधि पर 2.50 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 3.00 फीसदी
- 15 दिन से लेकर 29 दिन तक की अवधि पर 2.50 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 3.00 फीसदी
- 30 दिन से लेकर 90 दिन तक की अवधि पर 3.00 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 3.50 फीसदी
- 91 दिन से लेकर 184 दिन तक की अवधि पर 3.50 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 4 फीसदी
- 185 दिन से लेकर 289 दिन तक की अवधि पर 4.40फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 4.90 फीसदी
- 290 दिन से लेकर 1 साल तक की अवधि पर 4.40 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 4.90 फीसदी
- 1 दिन से लेकर 18 महीने तक की अवधि पर 5.00 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 5.50 फीसदी
- 18 महीने से लेकर 2 साल तक की अवधि पर 5.10 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 5.60 फीसदी
- 2 साल से लेकर3 साल तक की अवधि पर 5.15 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 5.65 फीसदी
- 3 साल से लेकर 5 साल तक की अवधि पर 5.35 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 5.85 फीसदी
- 5 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि पर 5.50 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 6.30 फीसदी
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications