नई कार खरीदने का मन बना रहे है तो ये खबर पढ़ लें। ये बात सच है कि कार खरीदते समय दो बातें सबसे पहले हमारे जहन में आती हैं। एक माइलेज और दूसरी कीमत।
नई दिल्ली: नई कार खरीदने का मन बना रहे है तो ये खबर पढ़ लें। ये बात सच है कि कार खरीदते समय दो बातें सबसे पहले हमारे जहन में आती हैं। एक माइलेज और दूसरी कीमत। आज हम आपको ऐसी कारों के बारे में बताएंगे जो आपकी बजट में अच्छा माइलेज देती हैं। हम आपको हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई कारों के बारे में बताएंगे।

2021 रेनॉल्ट ट्राइबर
सबसे पहले हम बात कर रहे है रेनॉल्ट ट्राइबर की इसकी शुरुआती कीमत 5.30 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 7.82 लाख रुपये तक जाती है। रेनॉल्ट ट्राइबर में नए कलर ऑप्शन्स के साथ हल्के बदलाव किए गए हैं। इसमें नया सीडर ब्राउन पेंट स्कीम दिया गया है। हालांकि, नया डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन केवल इसके टॉप एंड वेरिएंट में ही मिलेगा। इसमें पावर के लिए 999 सीसी का 3-सिलिंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 72 PS की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। 2021
रेनॉल्ट किगर
रेनॉल्ट किगर की शुरुआती कीमत 5.45 लाख रुपये है। इसके पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसका 3-सिलिंडर, 1-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 100PS की पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसके अलावा इसमें X-Tronic-CVT का भी विकल्प मिलता है। बात करें, इसके 3-सिलिंडर, 1-लीटर पेट्रोल इंजन की, तो इसमें 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 5-स्पीड EASY-R AMT का भी विकल्प मिलता है।
2021 मारुति सुजुकी स्विफ्ट
मारुति सुजुकी स्विफ्ट की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.73 लाख रुपये है। कंपनी ने मारुति सुजुकी अपनी कार स्विफ्ट में कॉस्मैटिक बदलाव और नए फीचर्स के साथ कई अपडेट्स दिए गए हैं। इसमें नए जेनरेशन का 1.2-litre डुअल जेट VVT पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6000 आरपीएम पर 88 bhp की पावर और 4200 आरपीएम पर 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें ग्राहकों को पहले की तुलना में और भी ज्यादा माइलेज मिलेगा।
एमजी हेक्टर में 3 विकल्प
एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में 5 सीटर, 6 सीटर और 7 सीटर तीनों ही विकल्प में मौजूद है। 2021 एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट के 5-सीटर मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.89 लाख रुपये है। 7-सीटर मॉडल के टॉप एंड वेरिएंट पर 18.32 लाख रुपये तक जाती है।
टाटा सफारी
टाटा सफारी की शुरुआती कीमत 14.69 लाख रुपये है, जबकि टॉप एंड वेरिएंट पर 21.45 लाख रुपये तक जाती है। टाटा सफारी में पावर के लिए 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर वाला Kryotec टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 3,750 आरपीएम पर 168 PS की मैक्सिमम पावर और 1,750-2,500 आरपीएम पर 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन बतौर स्टैंडर्ड मिलता है।
टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट
टोयोटा फॉर्च्यूनर थोड़ी महंगी कीमत में आती है। टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 29.98 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 37.58 लाख रुपये तक जाती है। भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल दोनों ही मॉडल में उपलब्ध है। इसमें अपग्रेड इंजन दिया गया है, जिसके कारण पहले की तुलना में यह कार ज्यादा पावर देती है। टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट का 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन 164 Bhp की पावर और 245 Nm का टॉर्क जेनरेट करता। वहीं, इसका 2.8-लीटर V-GD डीजल इंजन 204 Bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications