नई दिल्ली, जून 6। कोरोना मामलों में गिरावट और अर्थव्यवस्था के फिर से खुलने के बीच भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे हफ्ते हरे निशान में बंद हुआ। आरबीआई के निरंतर उदार रुख से भी शेयर बाजार को सहारा मिला। बीते सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स पहली बार 52,000 अंक से ऊपर, 677.17 अंक या 1.32 प्रतिशत बढ़कर 52,100.05 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 234.60 अंक या 1.52 प्रतिशत बढ़ कर 15,670.25 पर बंद हुआ। इन प्रमुख सूचकांकों के अलावा बीएसई मिडकैप इंडेक्स करीब 4 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 3.3 फीसदी उछला। इस बीच 5 ऐसे शेयर रहे जिन्होंने निवेशकों को सिर्फ 5 दिन में 91.5 फीसदी तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों की डिटेल।
पीएनबी हाउसिंग
पीएनबी हाउसिंग एक नामी कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 14,113.49 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 91.5 फीसदी ऊपर चढ़ा। ये शेयर 5 दिन में 438 रु से 838.75 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की तेजी के साथ 838.75 रु पर बंद हुआ। 91.5 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.91 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शेयर बाजार में निवेश करने पर जोखिम भी रहता है। इसलिए मुनाफे के साथ जोखिम और नुकसान पर नजर रखें।
इंद्रयानी बायोटेक
इंद्रयानी बायोटेक ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 4.86 रु से 9.16 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 88.48 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 31.32 करोड़ रु है। 5 दिन में 88.48 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले काफी बढ़िया है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 9.15 रु पर बंद हुआ।
अमीन तन्नेरी
अमीन तन्नेरी भी रिटर्न देने के मामले में काफी बढ़िया रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 69.57 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 1.15 रु से 1.95 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 69.57 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 21.05 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की मजबूती के साथ 1.95 रु पर बंद हुआ।
इंडो बोरेक्स
इंडो बोरेक्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया। इसका शेयर 779.95 रु से 1257.75 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 61.26 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 403.61 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 1257.75 रु पर बंद हुआ।
टैम्बोली कैपिटल
टैम्बोली कैपिटल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 37.75 रु से 58 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 53.64 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 57.98 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5.5 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 58 रु पर बंद हुआ। आखिर में बता दें कि एक्सपर्ट्स का मानना है कि बेंचमार्क सूचकांकों में बीते तीन हफ्तों में लगभग 7 प्रतिशत की बढ़त के बाद भी आने वाले सप्ताह में तेजी बरकरार रहने की उम्मीद है।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: 5 बड़े कारणों से शेयर बाजार में भारी गिरावट, ट्रेडिंग से पहले जान लें सच!

Om Power Transmission IPO: क्या आज पैसा लगाना होगा फायदेमंद?

शेयर बाजार में मची हलचल! महंगाई के आंकड़ों से पहले अपनाएं ये धाकड़ रणनीति

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

भारतीय शेयर बाजार में आज TCS और महंगाई का धमाका!

Om Power Transmission IPO: क्या आखिरी दिन दांव लगाना होगा फायदेमंद?

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल, जानें क्या है संकेत

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

TCS Q4 नतीजे: ₹31 डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की बल्ले-बल्ले



Click it and Unblock the Notifications