नई दिल्ली। इनकम टैक्स बचाने के लिए आमतौर पर लोग पोस्ट ऑफिस की स्कीम और बीमा का सहारा लेते हैं। यहां पर निवेश करने पर इनकम टैक्स तो बचता है, लेकिन पैसा बहुत तेजी से नहीं बढ़ता है। वहीं अगर ईएलएसएस यानी इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम में अगर पैसा लगाया जाए तो ज्यादा फायदा हो सकता है। यहां पर लोगों को बहुत ही अच्छा रिटर्न मिला है। इसके अलावा सबसे अच्छी बात यह है कि यहां पर आयकर बचाने के लिए जमा किया गया पैसा 3 साल के बाद निकाला भी जा सकता है। जबकि देश में किसी भी स्कीम में अगर आयकर बचाने के लिए पैसा जमा किया जाए तो वह कम से कम 5 साल के बाद ही निकाला जा सकता है। कई स्कीम में तो यह पैसा 15 साल तक नहीं निकाला जा सकता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि इन ईएलएसएस ने 3 साल, 5 साल और 10 में पैसा कितना बढ़ाया है।
टॉप 4 टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड स्कीम का 3 साल का रिटर्न
-केनरा रोबेको इक्विटी टैक्स सेवर म्यूचअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 9.27 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 1 लाख रुपये का किया गया निवेश 3 साल बाद 1,30,454 रुपये हो गया है।
-क्वांट टैक्स म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 8.84 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 1 लाख रुपये का किया गया निवेश 3 साल बाद 1,28,920 रुपये हो गया है।
-एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 7.61 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 1 लाख रुपये का किया गया निवेश 3 साल बाद 1,24,609 रुपये हो गया है।
-इंवेसको इंडिया टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 5.63 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 1 लाख रुपये का किया गया निवेश 3 साल बाद 1,17,874 रुपये हो गया है।
टॉप 4 टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड स्कीम का 5 साल का रिटर्न
-क्वांट टैक्स म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 16.02 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 1 लाख रुपये का किया गया निवेश 3 साल बाद 2,10,226 रुपये हो गया है।
-केनरा रोबेको इक्विटी टैक्स सेवर म्यूचअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 11.07 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 1 लाख रुपये का किया गया निवेश 3 साल बाद 1,69,003 रुपये हो गया है।
-एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 10.66 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 1 लाख रुपये का किया गया निवेश 3 साल बाद 1,65,919 रुपये हो गया है।
-इंवेसको इंडिया टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 10.42 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 1 लाख रुपये का किया गया निवेश 3 साल बाद 1,64,144 रुपये हो गया है।
टॉप 4 टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड स्कीम का 10 साल का रिटर्न
-एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 13.91 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 1 लाख रुपये का किया गया निवेश 3 साल बाद 3,67,781 रुपये हो गया है।
-इंवेसको इंडिया टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 10.82 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 1 लाख रुपये का किया गया निवेश 3 साल बाद 2,79,305 रुपये हो गया है।
-केनरा रोबेको इक्विटी टैक्स सेवर म्यूचअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 10.22 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 1 लाख रुपये का किया गया निवेश 3 साल बाद 2,64,518 रुपये हो गया है।
-क्वांट टैक्स म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 7.62 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 1 लाख रुपये का किया गया निवेश 3 साल बाद 2,08,381 रुपये हो गया है।
नोट : इन म्यूचुअल फंड स्कीम के रिटर्न की गणना 2 नवंबर 2020 की एनएवी के आधार पर की गई है। यहां पर रिटर्न का मतलब हर साल मिला औसतन ब्याज है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications