नयी दिल्ली। आज के समय में स्मार्टफोन किसी जरूरत से कम नहीं है। बल्कि स्थिति ये है कि आपकी जेब में पैसे हो या न हों स्मार्टफोन जरूर होना चाहिए। समय के साथ स्मार्टफोन की जरूरत बहुत ज्यादा बढ़ गई है। स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़ने से उसमें स्पेस भी ज्यादा चाहिए। पहले फीचर फोन में 4 जीबी का एसडी कार्ड लगा कर काम चल जाता था, मगर आज 128 जीबी भी कम पड़ जाता है। डिजिटल वर्ल्ड ने सब कुछ बदल कर रख दिया। एसडी कार्ड से पहले फोन की इंटरनल देखी जाती है। अब समय है कम से कम भी 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज का। इतनी इंटरनल स्टोरेज के लिए बजट भी ठीक-ठाक होना चाहिए। वरना आपको 32 या शायद 16 जीबी इंटरनल से काम चलाना पड़ेगा। मगर कुछ ऐसे दमदार स्मार्टफोन हैं, जिनमें आपको किफायती कीमतों पर 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। यहां हम आपको ऐसे ही 4 शानदार स्मार्टफोन्स की डिटेल्स देंगे, जिनमें आपको 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।
ये है सबसे सस्ता ऑप्शन
इस लिस्ट में सबसे सस्ता ऑप्शन है रेडमी 9आई। इस फोन की कीमत केवल 8299 रु है। इस फोन मे आपको 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। रेडमी 9आई में 720x1,600 पिक्सेल रेज्योल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ डिस्प्ले मौजूद है। ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर वाला ये फोन आपको मिडनाइट ब्लैक, नेचर ग्रीन और सी ब्लू रंगों में मिल जाएगा। इस फोन में 5,000 एमएएच की दमदार बैटरी है, जो फास्ट सपोर्ट के साथ आती है।
पोको एम2 प्रो
इस लिस्ट में दूसरा स्मार्टफोन है पोको एम2 प्रो। इस फोन में भी 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। आप इस फोन को 13,999 रु में खरीद सकते हैं। पोको एम2 प्रो में 6.67 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सेल का है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस पोको का ये फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ट एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
वीवो वाई20
वीवो वाई20 स्मार्टफोन को 26 अगस्त 2020 को लॉन्च किया गया था। यह फोन 6.51-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिज़ॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। इसमें 4 जीबी रैम है। वीवो वाई20 एंड्रॉइड 10 चलता है और इसमें 5000 एमएएच की बैटरी है। ये फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वीवो वाई20 में भी 64 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वीवो वाई 20 में कनेक्टिविटी के कई ऑप्शन हैं। इनमें वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वी 5.00, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो शामिल हैं। फोन के सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास / मैग्नेटोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।
रियलमी 7
इस फोन में भी आपको 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। साथ ही फोन में 6 जीबी रैम दी गई है, जो इस फोन को काफी तेज बनाता है। रियलमी 7 में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप है, जिसमें प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सेल का है। ये फोन 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले से लैस है। इसके अलावा रियलमी 7 में 5000 एमएएच की बैटरी भी मौजूद है। इस फोन को आप 14,999 रु में खरीद सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications