Gold Buying Platforms for dhanteras: दिवाली के लिए अब केवल दो दिन बचें हैं, दिवाली की शॉपिंग तो चल ही रही है, लेकिन उससे पहले लोग धनतेरस की (Dhanteras 2022) की तैयारियों में लगे हुए हैं। भारतीया संस्सकृती के अनुसार धनतेरस के दिन सोना खरीदना शुभ होता है। धनतेरस के दिन भारत में लोग सोने की (Buying Gold on dhanteras) जमकर खरीदारी करते हैं। परांपरिक समय में सोना सिर्फ फिजिकल (ज्वैलरी, सिक्का आदि) रूप में ही खरीदा जा सकता था, लेकिन आज के समय के सोना खरीदने के ढेरों विकल्प आ गए हैं। अब आप 10 ग्राम नहीं बल्की एक ग्राम सोना भी खरीद सकते हैं। चलिए सोना खरीदने के विकल्पों पर ध्यान देते हैं।

फिजिकल गोल्ड
सबसे पहले परांपरिक तरीके से चली आ रही सोना खरीदारी की विधि की ही बात करते हैं। अगर आप इस साल के धनतेरस (Dhanteras 2022 Dates), सिक्कों या फिर ज्वैलरी जैसे फिजिकल गोल्ड में निवेश करते हैं तो वह सोने में फिजिकल निवेश की कैटेगरी में आएगा। फिजिकल गोल्ड खरीदने की सबसे बड़ी चुनौती है गोल्ड में मिलावट का पता लगाना। आपकों कैरेट देखकर और रजिस्टर्ड दुकानों से ही सोने की खरीदारी करनी चाहिए। हमेशा ज्वेलरी के लिए 22K या फिर 18K गोल्ड का चुनाव करें।
डिजिटल गोल्ड खरीदने के फायदे
आज का युग डिजिटल का है। ऐसे आज के समय में गोल्ड भी डिजिटल रुप से खरीदा जा सकता है। डिजिटल गोल्ड खरीदने की सबसे अच्छी बात है कि यहां एक रुपए में भी गोल्ड खरीदा जा सकता है। आज के समय में निवेशक फोन पे, गूगल पे जैसे यूपीआई एप के माध्यम से ऑनलाइन डिजिटल गोल्ड में निवेश कर सकते हैं। निवेशक जितने पैसे का गोल्ड खरीदेंगे उतना गोल्ड उकने वैलेट में जुड़ जाएगा। फिजिकल गोल्ड की तुलना में यह सस्ता होता है क्योंकि इसके लिए मेंकिंग चार्ज नहीं देना पड़ता है। डिजिटल गोल्ड को हमेशा थर्ड पार्टी एप (Digital Gold Buying platform) के माध्यम से ही खरीदा जा सकता है।

गोल्ड ईटीएफ में निवेश के फायदे
शेयर मार्केट (Stock Market) में निवेश करने वाले लोग अगर धनतेरस पर गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो (2022 dhanteras date) तो उनके लिए गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) एक शानदार विकल्प है। ईटीएफ का मतलब है एक्सचेंज ट्रेडेड फंड। यह निवेश पूरी तरह से ट्रेडिंग पर निर्भर रहता है। बजार के कारोबारी दिन ईटीएफ मे निवेश किया जा सकता है। ईटीएफ में निवेश में सोने की शुद्धता 99.5 या उससे ऊपर रहती है। ईटीएफ में निवेश करने के लिए डीमैट एकाउंट की आवश्यकता होती है। इसमे निवेश करने के लिए आपकों ब्रोकरेज चार्ज देना पड़ेगा।
More From GoodReturns

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

SIP या FD: आपकी मेहनत की कमाई के लिए कौन सा है बेस्ट?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

सोने की कीमतों में गिरावट, क्या निवेश का यही है सही मौका?

FD, RD या SIP: बाजार की हलचल में पैसा कहां लगाएं?

RBI का फैसला: क्या अब FD छोड़कर SIP में लगाएं पैसा?

RBI पॉलिसी का असर: FD या SIP, कहां सुरक्षित है पैसा?

RBI पॉलिसी के बाद निवेश: FD या SIP, कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा?

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

RBI पॉलिसी मीटिंग: क्या आपकी EMI और FD पर पड़ेगा असर?

RBI रेपो रेट का असर: अब पैसा कहां लगाएं?



Click it and Unblock the Notifications