नई दिल्ली, अक्टूबर 10। म्यूचुअल फंड स्कीमें कैटेगरी के हिसाब होती हैं। इन्हीं में से एक कैटेगरी है लार्ज कैप स्कीमों की। इन स्कीमों में पैसा लगाने का सबसे बड़ा फायदा होता है कि यह पूरा पैसा बड़ी कंपनियों में लगाया जाता है। इनको सबसे सेफ इक्विटी फंड माना जाता है। इन म्यूचुअल फंड स्कीमों ने बीते एक साल में शानदार रिटर्न दिया है। अगर टॉप लार्ज कैप म्यूचअल फंड स्कीमों का रिटर्न देखा जाए तो यह 55 फीसदी से लेकर 69 फीसदी तक का रहा है। जानकारों की राय है कि शेयर बाजार इस वक्त ऑलटाइम हाई पर है। ऐसे में लार्ज कैप म्यूचअल फंड निवेश के लिए बेहतर हैं। अगर शेयर बाजार में गिरावट आती है, तो सबसे पहले बड़ी कंपनियों मे ही सुधार देखने को मिलेगा। ऐसे में अगर किसी को म्यूचअल फंड में निवेश शुरू करना है तो उनके लिए लार्ज कैप फंड ही बेहतर रहेगा।
म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए सिप माध्यम को अपनाएं
म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (सिप) होता है। यह लगभग वैसा ही तरीका है जैसे बैंक या पोस्ट ऑफिस मे आरडी का होता है। जानकारों की राय है कि अगर इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करना है तो सबसे अच्छा तरीका सिप का ही होता है।
आइये जानते हैं कि टॉप 10 लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीम कौन सी हैं, और उनका रिटर्न कितना रहा है।
निप्पन इंडिया लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीम
निप्पन इंडिया लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीम के पास 11,024.66 करोड़ रुपये की आसेट अंडर मैनेजमेंट (एएमयू) है। इस स्कीम ने बीते एक साल में 69.13 फीसदी का रिटर्न दिया है।
फ्रैंकलिन इंडिया ब्लूचिप म्यूचुअल फंड स्कीम
फ्रैंकलिन इंडिया ब्लूचिप म्यूचुअल फंड स्कीम के पास 6,687.30 करोड़ रुपये की आसेट अंडर मैजेनमेंट (एएमयू) है। इस स्कीम ने बीते एक साल में 66.55 फीसदी का रिटर्न दिया है।
एचडीएफसी टॉप 100 म्यूचुअल फंड स्कीम
एचडीएफसी टॉप 100 म्यूचुअल फंड स्कीम के पास 20,809.18 करोड़ रुपये की आसेट अंडर मैजेनमेंट (एएमयू) है। इस स्कीम ने बीते एक साल में 62.20 फीसदी का रिटर्न दिया है।
आईडीबीआई इंडिया टॉप 100 म्यूचुअल फंड स्कीम
आईडीबीआई इंडिया टॉप 100 म्यूचुअल फंड स्कीम के पास 519.49 करोड़ रुपये की आसेट अंडर मैजेनमेंट (एएमयू) है। इस स्कीम ने बीते एक साल में 59.46 फीसदी का रिटर्न दिया है।
टाटा लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीम
टाटा लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीम के पास 1,046.72 करोड़ रुपये की आसेट अंडर मैजेनमेंट (एएमयू) है। इस स्कीम ने बीते एक साल में 59.25 फीसदी का रिटर्न दिया है।
महिंद्रा मैन्युलाइफ लार्ज कैप प्रगति योजना म्यूचुअल फंड स्कीम
महिंद्रा मैन्युलाइफ लार्ज कैप प्रगति योजना म्यूचुअल फंड स्कीम के पास 128.63 करोड़ रुपये की आसेट अंडर मैजेनमेंट (एएमयू) है। इस स्कीम ने बीते एक साल में 58.72 फीसदी का रिटर्न दिया है।
एसबीआई ब्लू चिप म्यूचुअल फंड स्कीम
एसबीआई ब्लू चिप म्यूचुअल फंड स्कीम के पास 30,886.13 करोड़ रुपये की आसेट अंडर मैजेनमेंट (एएमयू) है। इस स्कीम ने बीते एक साल में 57.63 फीसदी का रिटर्न दिया है।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ फ्रंटलाइन इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम
आदित्य बिड़ला सन लाइफ फ्रंटलाइन इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम के पास 22,282.95 करोड़ रुपये की आसेट अंडर मैजेनमेंट (एएमयू) है। इस स्कीम ने बीते एक साल में 57.44 फीसदी का रिटर्न दिया है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप म्यूचुअल फंड स्कीम
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप म्यूचुअल फंड स्कीम के पास 30,089.02 करोड़ रुपये की आसेट अंडर मैजेनमेंट (एएमयू) है। इस स्कीम ने बीते एक साल में 55.94 फीसदी का रिटर्न दिया है।
यूटीआई मास्टरशेयर यूनिट स्कीम
यूटीआई मास्टरशेयर यूनिट स्कीम के पास 9,292.71 करोड़ रुपये की आसेट अंडर मैजेनमेंट (एएमयू) है। इस स्कीम ने बीते एक साल में 55.80 फीसदी का रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications