नई दिल्ली, जून 21। इक्विटी म्यूचुअल फंड में सबसे सुरक्षित लार्ज कैप म्यूचुअल फंड को माना जाता है। लेकिन इन सबसे सुरक्षित म्यूचुअल फंड स्कीमों का अगर 1 साल का रिटर्न देखा जाए तो यह निराशाजनक ही है। अगर टॉप 10 लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीमों पर नजर डाली जाए तो सभी ने 1 साल में नुकसान ही कराया है। यहां पर टॉप 10 लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीमों का 1 साल का रिटर्न दिया गया है। इसमें आप म्यूचुअल फंड स्कीमों के नाम और उनका रिटर्न जान सकते हैं।

ऐसे में अब क्या करें निवेशक
वित्तीय बाजार के जानकारों की राय है कि म्यूचुअल फंड या इक्विटी में निवेश इसीलिए लम्बे समय के लिए करने को कहा जाता है। ऐसे में अगर किसी लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीमों में निवेश कर रखा है, तो उनको थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। अगर ऐसे निवेश सिर्फ अपना निवेश बनाए रखें तो कुछ समय बाद उनका घाटा फायदे में बदलने लगेगा। वहीं अगर निवेशक इस गिरावट का फायदा उठाना चाहें तो इस समय थोड़ा निवेश और करके अपनी एवरेजिंग अच्छी कर सकते हैं। वैसे सबसे अच्छा यह हो सकता है कि 1 साल पहले किए गए निवेश वाली म्यूचुअल फंड स्कीमों में इस वक्त सिप माध्यम से कम से कम 2 साल से लेकर 3 साल तक के निवेश शुरू कर दिया जाए। ऐसा होने से सबसे अच्छा फायदा मिल सकता है।
आइये अब जानते हैं कि घाटा कराने वाली लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीमें कौन सी हैं।
ये हैं सबसे ज्यादा नुकसान कराने वाली लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीमें
- डीएसपी फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 1 साल में 9.03 फीसदी का निगेटव रिटर्न दिया है।
- पीजीआईएम इंडिया लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 1 साल में 8.30 फीसदी का निगेटव रिटर्न दिया है।
- डीएसपी टॉप 100 इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने 1 साल में 8.24 फीसदी का निगेटव रिटर्न दिया है।
अब जानिए 3 खराब लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीमों के नाम
- टॉरस लार्जकैप इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने 1 साल में 7.39 फीसदी का निगेटव रिटर्न दिया है।
- आईटीआई लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 1 साल में 7.00 फीसदी का निगेटव रिटर्न दिया है।
- एक्सिस ब्लूचिप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 1 साल में 6.91 फीसदी का निगेटव रिटर्न दिया है।
अब जानिए 4 और खराब लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीमों के नाम
- एचएसबीसी लार्ज कैप इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने 1 साल में 4.98 फीसदी का निगेटव रिटर्न दिया है।
- फ्रैंकलिन इंडिया ब्लूचिप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 1 साल में 4.89 फीसदी का निगेटव रिटर्न दिया है।
- एलएंडटी इंडिया लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 1 साल में 4.08 फीसदी का निगेटव रिटर्न दिया है।
- नवी लार्ज कैप इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने 1 साल में 3.68 फीसदी का निगेटव रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications