नयी दिल्ली। स्टार्टअप नाम सुनते ही एक ऐसे कारोबार की तस्वीर जहन में आती है, जो बहुत अधिक पुराना नहीं है। जाहिर सी बात है जो कारोबार ज्यादा पुराना न हो उसकी वैल्यू भी बहुत अधिक नहीं होती। मगर वास्तव में ऐसा नहीं है। दुनिया में जितने स्टार्टअप हैं उनमें टॉप 10 ऐसे हैं जिनकी वैल्यूएशन अरबों-खरबों डॉलर में है। अगर हम उनकी वैल्यूएशन भारतीय रुपए में करें तो इसमें ढेर सारी जीरो लगेंगी। यहां हम आपको वैल्यू यानी संपत्ति के मामले में दुनिया के टॉप 10 स्टार्टअप के बारे में बताएंगे।
नंबर 1 ऐन्ट ग्रुप
इस लिस्ट में नंबर 1 पर है चीन के अलीबाबा ग्रुप का ऐन्ट ग्रुप। हुरुन रिसर्च की ताजा रिपोर्ट के अनुसार इसकी वैल्यूएशन 150 अरब डॉलर है। इसका शंघाई और हांगकांग में आईपीओ भी आने वाला है। ऐन्ट ग्रुप का मुख्य प्रोडक्ट पेमेंट प्लेटफॉर्म अलीपे है।
नंबर 2 पर बाइटडांस
नंबर 2 पर है बाइटडांस। ये टिकटॉक की पैरेंट कंपनी है। बीजिंग स्थित बाइटडांस को 2012 में झांग यिमिंग ने स्थापित किया था। ये टिकटॉक के अलावा अपने समाचार एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म Toutiao के लिए जाना जाता है। इसकी वैल्यूएशन 80 अरब डॉलर की है।
नंबर 3 पर दीदी चुक्सिंग
2012 में शुरू की गई चीन की ट्रांसपोर्टेशन कंपनी दीदी चुक्सिंग 55 अरब डॉलर के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा यूनिकॉर्न (वो स्टार्टअप जिसकी वैल्यू 1 अरब डॉलर से अधिक हो)। पिछले साल दीदी का चीन के बाहर विस्तार शुरू हुआ है।
नंबर 4 पर लुफैक्स
शंघाई स्थित धन प्रबंधन प्लेटफ़ॉर्म लुफ़ैक्स पिंग एन द्वारा शुरू किया गया था। यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा यूनिकॉर्न है। इसकी वैल्यू करीब 39.5 अरब डॉलर की है। ये एक एक ऑनलाइन इंटरनेट फाइनेंस मार्केटप्लेस है।
नंबर 5 पर स्पेसएक्स
एलन मस्क ने 2002 में स्पेसएक्स की स्थापना की। उन्होंने 27 फंडिंग राउंड में इसके लिए 3.2 अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं। लेटेस्ट फंडिंग राउंड के हिसाब से इसकी वैल्यू 36 अरब डॉलर की है। इस एयरोस्पेस कंपनी ने नासा के साथ सहयोग करते हुए मई 2020 में दो अंतरिक्ष यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजा है।
नंबर 6 पर ही स्ट्राइप
2010 में आयरिश भाइयों जॉन और पैट्रिक कॉलिसन द्वारा शुरू किया गया और सैन फ्रांसिस्को स्थित स्ट्राइप हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2020 में 6वीं रैंक पर है। इसकी वैल्यू भी करीब 36 अरब डॉलर की ही है। स्ट्राइप कारोबारों को पेमेंट सॉल्यूशन प्रदान करता है और ऑपरेशन मैनेजमेंट के लिए ऑनलाइन इन्फ्रास्ट्रक्चर की सुविधा देता है।
एयरबीएनबी है नंबर 7 पर
2008 में स्थापित सैन फ्रांसिस्को स्थित Airbnb उन लोगों के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करता है जो अपने घरों को उन लोगों को किराए पर देना चाहते हैं जो किसी टूर पर छोटी अवधि के लिए अस्थायी आवास की तलाश में होते हैं। इसकी वैल्यूएशन 35 अरब डॉलर की है।
नंबर 8 पर है Kuaishou
Kuaishou की वैल्यू 28 अरब डॉलर की है। 2012 में शुरुआत के बाद ये एक एप्लिकेशन ऐप से एक शॉर्ट वीडियो कम्युनिटी में बदल गई है। इसके प्लेटफॉर्म पर रोजाना करीब 20 करोड़ यूजर्स आते हैं।
नंबर 9 पर Cainiao
Cainiao नंबर 9 पर है। इसकी वैल्यू 27 अरब डॉलर की है। इसकी स्थापना अलीबाबा ने ही 2013 में की थी। पिछले साल नवंबर में अलीबाबा ने अपनी हिस्सेदारी 51% से 63% तक बढ़ाने के लिए इसमें 3.3 अरब डॉलर का निवेश किया था।
नंबर 10 पर Palantir Technologies
Palantir Technologies इस लिस्ट में 10वें नंबर पर है। Palantir Technologies की वैल्यू 26 अरब डॉलर की है। ये एक डेटा माइनिंग और डेटा एनालिटिक्स कंपनी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications