
Top 10 IT Brands : आज के समय में, खास कर कोरोना आने के बाद, आईटी सेक्टर की भूमिका बहुत अहम हो गयी है। पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया भर की आईटी कंपनियों में सबसे अधिक वैल्यू वाली 10 कंपनियां कौन सी हैं? 2023 के लिए ब्रांड फाइनेंस ने एक रैंकिंग जारी की है, जिसके अनुसार सबसे अधिक वैल्यू वाली 10 आईटी कंपनियों में चार कंपनियां भारतीय हैं। इनमें टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक और विप्रो शामिल हैं। ये चारों कंपनियां दुनिया के टॉप 10 सबसे मूल्यवान आईटी सर्विस ब्रांड्स की सूची में शामिल हुई हैं।
कौन है नंबर 1
लगातार पांचवें साल अमेरिकी कंपनी एक्सेंचर सबसे मूल्यवान आईटी सर्विस ब्रांड के रूप में सामने आई है। इसने इस लिस्ट में लगातार पांचवे साल पहले पायदान पर कब्जा बरकरार रखा है। 10 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ इसकी ब्रांड वैल्युएशन 39.9 अरब डॉलर हो गया है। कंपनी को 100 में से 87.8 के ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स (बीएसआई) स्कोर और संबंधित एएए ब्रांड रेटिंग के साथ सबसे मजबूत आईटी सर्विस ब्रांड के तौर पर भी जगह मिली है।
दूसरे नंबर पर टीसीएस
लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) है, जिसकी ब्रांड वैल्यू में 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इससे वैल्युएशन 17.2 अरब डॉलर हो गयी है। इस साल टीसीएस ने हाइब्रिड वर्किंग की ओर पलायन करने वाले ग्राहकों के लिए कई अनुरूप परिवर्तन प्रोग्राम पेश किए।
ये हैं बाकी भारतीय कंपनियां
इंफोसिस ने भी 13.0 अरब डॉलर की वैल्युएशन के साथ वैश्विक स्तर पर टॉप तीन सबसे मूल्यवान आईटी सेवा ब्रांड्स की लिस्ट में बनाई। इसकी वैल्युएशन में 2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। 1981 में नारायण मूर्ति द्वारा शुरू की गयी इंफोसिस की एएए की हाई ब्रांड स्ट्रेंग्थ रेटिंग को ब्रांड फाइनेंस द्वारा हाइलाइट किया गया। लिस्ट में एचसीएल टेक (6.5 अरब डॉलर) और विप्रो (6.2 अरब डॉलर) को क्रमशः आठवां और नौवां स्थान दिया गया है।
ये है पूरी लिस्ट
1. एक्सेंचर : 39.9 अरब डॉलर
2. टीसीएस : 17.2 अरब डॉलर
3. इंफोसिस : 13.0 अरब डॉलर
4. आईबीएम : 11.6 अरब डॉलर
5. कैपजेमिनी : 9.8 अरब डॉलर
6. एनटीटीडेटा : 8.9 अरब डॉलर
7. कॉग्निजैंट : 8.6 अरब डॉलर
8. एचसीएल टेक : 6.5 अरब डॉलर
9. विप्रो : 6.2 अरब डॉलर
10. फुजित्सु : 4.3 अरब डॉलर
अन्य बड़ी भारतीय आईटी कंपनियां
एक और भारतीय ब्रांड जिसने टॉप 25 में जगह बनाई है, वह है एलटीआईमाइंडट्री। इसकी ब्रांड वैल्यू 75 प्रतिशत बढ़कर 1.9 अरब डॉलर हो गई। 2022 में एलएंडटी इंफोटेक और माइंडट्री का सफल विलय हुआ था। उसके बाद एलटीआईमाइंडट्री वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ने वाला आईटी सर्विस ब्रांड बन गया। अरबपति आनंद महिंद्रा की टेक महिंद्रा, 3.5 अरब डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ (15 फीसदी की बढ़ोतरी) वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ने वाले ब्रांड्स में से एक है। इस साल इसकी रैंकिंग में चार स्थान का सुधार हुआ है। ये पंद्रह से ग्यारह नंबर पर पहुंच गयी। ब्रांड फाइनेंस ने ग्लोबल 500 2023 रिपोर्ट भी जारी की जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी को वैश्विक स्तर पर दूसरे और भारतीयों में पहले स्थान पर रखा गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications