अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे तो आपके लिए अच्छी खबर है। सस्ते में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे है तो ये खबर पढ़ें।
नई दिल्ली: अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे तो आपके लिए अच्छी खबर है। सस्ते में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे है तो ये खबर पढ़ें। जी हां अगर आपका बजट 6 हजार रुपये से भी कम है और आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर जरुर पढ़ें। साल 2020 में कई नए स्मार्टफोन्स ने मार्केट में एंट्री की है।

कम कीमत में खरीदें शानदार फोन
इस साल यूजर्स के बीच सस्ते और एंट्री लेवल सेगमेंट के स्मार्टफोन्स की काफी मांग रही। एंट्री लेवल सेगमेंट में बढ़ते कॉम्पिटिशन के कारण कंपनियों ने कम कीमत में शानदार फीचर ऑफर करने वाले स्मार्टफोन्स लॉन्च किए। स्मार्टफोन जो 6 हजार से कम कीमत में परफॉरमेंस, क्वालिटी और बेस्ट कैमरा सेटअप के साथ आता हो आज हम ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे है। भारत में इस समय हर कीमत के हिसाब से स्मार्टफोन की रेंज मौजूद है लेकिन सबसे ज्यादा एंट्री लेवल स्मार्टफोन की बिक्री होती है, क्योंकि कम कीमत में कई शानदार फीचर्स ग्राहकों को मिल जाते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी M01 कोर 5,490 रुपये खरीदें
सैमसंग के इस शानदार एंट्री लेवल स्मार्टफोन की कीमत 5,490 रुपये है। फोन में 1जीबी रैम और 16जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ मीडियाटेक MT6739WW क्वॉड कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलता है। 3000mAh की बैटरी से सैल इस फोन में फटॉग्रफी के लिए 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की मेमरी को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
लावा Z61 प्रो 5,777 रुपये में फ्लिपकार्ट से खरीदें
बात करें अगर लावा Z61 प्रो की तो यह स्मार्टफोन भारत में इस साल जुलाई में लॉन्च हुआ था। 2जीबी रैम और 16जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आने वाले इस फोन की कीमत फ्लिपकार्ट पर 5,777 रुपये है। फोन में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। Unisoc ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करने वाले इस फोन की मेमरी को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फटॉग्रफी के लिए इस फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3100mAh की बैटरी दी गई है।
इंफीनिक्स स्मार्ट HD 2021
हाल ही इंफीनिक्स स्मार्ट HD 2021 का यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत 5,999 रुपये है। 2जीबी रैम और 32जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में मीडियाटेक हीलियो A20 प्रोसेसर लगा है। 6.1 इंच के एचडी+ डिस्प्ले के साथ आने वाले इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है। 256जीबी तक के एक्सपैंडेबल मेमरी को सपॉर्ट करने वाले इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications