कार खरीदने वालों के लिए यह सबसे अच्छा समय है। क्योंकि मारुति और रेनॉल्ट समेत कई कंपनियां दशहरा-दिवाली के मौके पर कई बड़े ऑफर लेकर आ रही हैं।
नई दिल्ली: कार खरीदने वालों के लिए यह सबसे अच्छा समय है। क्योंकि मारुति और रेनॉल्ट समेत कई कंपनियां दशहरा-दिवाली के मौके पर कई बड़े ऑफर लेकर आ रही हैं। हम आपको कुछ ऐसी बेहतरीन हैचबैक कारों के बारे में बताएंगे। CAR October Offer: इन बडे़ Brand पर मिला रहा बंपर डिस्काउंट, 3 लाख तक का फायदा ये भी पढ़ें

कम कीमत और ज्यादा माइलेज वाली कारें देश में ज्यादा पसंद की जाती हैं। अगर आप सस्ती और ज्यादा माइलेज वाली कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इस लिस्ट पर नजर डाल सकते हैं। दशहरा-दिवाली पर आप कार खरीदने का प्लान बना रहे है और आपका बजट केवल 4 लाख रुपये तक का है। तो खबर जरुर पढ़ें।
मारुति की बेहद सस्ती ऑल्टो
जानकारी दें कि मारुति सुजुकी सितंबर में भारत में अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार ऑल्टो भी छूट दे रही थी। बेहद सस्ती होने के साथ फ्यूल एफिशिएंट भी है। ऑल्टो 800 पर 18 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। मारुति देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। इसकी कारों पर आम भारतीय आसानी से भरोसा भी कर लेते है और करें भी तो क्यों न करें। मारुति ने हमेशा से ही आम भारतीयों की जरूरत के हिसाब से अपनी कारों का निर्माण किया है। ऐसी ही मारुति की कार है ऑल्टो जो देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। इंजन और पावर की बात करें तो इसमें 796cc का 3 सिलेंडर इंजन लगाया गया है। बता दें जो 6000 Rpm पर 47.3 Hp की मैक्सिमम पावर और 3500 Rpm पर 69 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ये कार 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। अगर माइलेज की बात करें तो मारुति सुजुकी ऑल्टो 1 लीटर पेट्रोल में पूरे 22.05 kmpl का माइलेज देने में सक्षम हैं। वहीं सीएनजी मॉडल की बात करें तो इसका माइलेज 31.59 Km/kg है। ऑल्टो को 2,94,800 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में खरीदा जा सकता है।
मारुति की बेहतरीन प्रदर्शन वाली एस-प्रेसो
मारुति एस-प्रेसो इंजन और पावर की बात करें तो मारुति की कारें भारतीय सड़कों पर बेहतरीन प्रदर्शन करती आई है। मारुति फिर भी कोशिश करता है की अपनी सभी कारों में बेहतरीन इंजन दें। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए मारुति ने एस-प्रेसो में 998cc का 3 सिलेंडर K10B पेट्रोल इंजन दिया हुआ है। यह इंजन 55,00 आरपीएम पर 67 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 35,00 आरपीएम पर 90 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। अगर माइलेज की बात करें तो मारुति एस-प्रेसो 1 लीटर पेट्रोल में 21.4 किलोमीटर का माइलेज देती है। इस कार की कीमत 3.7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
छोटी कारों में दैटसन गो बेस्ट
दैटसन गो के इंजन और पावर की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो 75.94 Hp की मैक्सिमम पावर और 104 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये कार 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ अवेलेबल है। आपको बता दें कि बीएस6 दैटसन गो 19.02 kmpl और CVT में 19.59 kmpl देने में सक्षम है। बीएस6 दैटसन गो को आप 3.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में खरीद सकते हैं।
3 लाख से भी कम कीमत में मिलेगी रेनॉ क्विड
रेनॉ क्विड बीएस6 में 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर, पेट्रोल इंजन लगाया गया है। जो कि 68 hp की मैक्सिमम पावर और 91 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। मालूम हो कि ये कार 21-22 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। रेनॉ क्विड बीएस6 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 2.92 लाख रुपये है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications