
Electric Water Heater : सर्दियां आ गयी हैं। लगातार ठंड भी बढ़ रही है। ऐसे में गीजर या वॉटर हीटर की डिमांड काफी बढ़ जाती है। ठंड में गर्म पानी चाहिए ही। इसलिए सर्दियों में वॉटर हीटर घर में होना जरूरी है। सर्दियों में लोग नये-नये वॉटर हीटर खरीदते हैं। वॉटर हीटर में एक कैटेगरी होती है इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर की। लोग इन्हें भी खूब पसंद करती है। पर यदि आप ऐसा नया इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर अंत तक पढ़ें।
इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर पर बैन
पानी गर्म करने के लिए नये गीजर खरीदने वाले ये जान लें कि एक कैटेगरी के इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर पर सरकार ने प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली है। जिस कैटेगरी के इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर पर बैन लगाया गया है वो हैं 1 स्टार वाले इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर।
कब से लगेगा बैन
दरअसल सरकार ने इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर के लिए एक नया नियम बनाया है। नये नियम के तहत वन स्टार गीजर के प्रोडक्शन पर भी रोक लगेगी। ये बैन लगेगा अगले साल 1 जनवरी से। नये साल से किसी भी कंपनी को 1 स्टार वाले इलेक्ट्रिक वाटर हीटर बेचने की अनुमति नहीं होगी।
हो सकता है नुकसान
मालूम हो कि यदि आपने ऐसा कोई वॉटर हीटर खरीदा है तो आपको नुकसान होगा। 1 स्टार वाले इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर सस्ते मिलते हैं, मगर ऐसा कोई प्रोडक्ट आपको नुकसान करा सकता है। पर सवाल यह है कि आखिर क्यों सरकार को 1 स्टार वाले इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर पर बैन लगाना पड़ रहा है? आगे जानिए इस सवाल का जवाब।
सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन
इस मामले में पावर मिनिस्ट्री की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार 1 जनवरी 2023 से देश में 1 स्टार वाले इलेक्ट्रिक वाटर हीटर नहीं बिक सकेंगे। सरकार की तैयारी अगले साल से 1 स्टार वाले वॉटर हीटर और गीजर पर पाबंदी लगाने की है। आप भी नया गीजर खरीदें तो देखें कि वो वन स्टार वाला न हो।
इसलिए लगा बैन
पावर मिनिस्ट्री की दलील है कि 1 स्टार वाले इलेक्ट्रिक गीजर को चलाने में बिजली बहुत ज्यादा खर्च होती है। इससे एक तो बिजली का नुकसान होता है और दूसरे लोगों को अधिक बिजली के बिल का भुगतान करना होता है। वन स्टार इलेक्ट्रिक वाटर हीटर की परफार्मेंस अच्छी नहीं होती। इसीलिए सरकार का निर्देश है कि स्टोरेज टाइप हीटर के परफार्मेंस लेवल को बढ़ाया जाए।
इस तरह होता है नुकसान
न केवल गीजर या वॉटर हीटर बल्कि यदि आप कोई भी इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट खरीदें तो पहले चेक करें कि उसे कितने स्टार मिले हैं। उस प्रोडक्ट के स्टार चेक करना इसलिए जरूरी है क्योंकि वे उसकी क्वालिटी को दर्शाते हैं। किसी भी इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट की कीमत उसे कितने स्टार मिले हैं, उससे तय की जाती है। पर ज्यादातर इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट आपको 3 या 5 स्टार में मिलेंगे। जाहिर सी बात है कि 5 स्टार वाले प्रोडक्ट्स की कीमत ज्यादा होगी, जबकि 3 स्टार वाले प्रोडक्ट की कीमत कम। 1 स्टार वाला इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट तो बहुत ही सस्ता मिल जाएगा। पर सस्ता प्रोडक्ट आपको महंगा पड़ सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications