Fixed Deposit Interest rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मुद्रास्फिती के प्रभावों से निपटने के लिए पिछले 4 महीनों में चार बार रेपो दर को बढ़ाया है। रेपो दर में बढ़ोत्तरी के बाद पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के लगभग सभी बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। कुछ बैंक अभी भी दरों में बदलाव कर रहे हैं। आरबीआई के चौथी बार रेप दर बढ़ाने के बाद अभी तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने फिक्स डिपॉजिट पर ब्याद दरों को बढ़ाया है। चलिए हम आज उन चार बैंकों के फिक्स डिपॉजिट के विषय में जानते हैं जो 7 फीसदी से अधिक ब्याज दे रहे हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा FD दरें
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda FD interest rate) ने एफडी पर अपने ब्याज दरों को संसोधित किया है। बैंक ने 1 नवंबर 2022 से 399 दिनों की अवधि वाला "बड़ौदा तिरंगा प्लस जमा योजना" शुरू की है। बैंक इस योजना पर 7.50 प्रतिशत तक ब्याज दर दे रहा है। वरिष्ट नागरिकों को 0.50 प्रतिशत अधिक ब्याज दर मिलेगी। बैंक ऑफ बड़ौदा अपने 399 दिनों की तिरंगा प्लस फिक्स जमा योजना पर आम नागरिकों को 6.75 प्रतिशत की ब्यजा दर दे रहा वरिष्ठ नागरिकों को इस अवधि के लिए 7.25 प्रतिशत का ब्याज दर मिलेगा। बैंक ने इस विशेष बचत योजना के लिए एनआरई, एनआरओ को 7 प्रतिशत का ब्याज दर ऑफर किया है। वहीं अति वरिष्ट नागरिकों को 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी।
बैंक ऑफ इंडिया फिक्स डिपॉजिट पर ब्याद दरें
बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने आकर्षक ब्याज दर के साथ FD स्कीम लॉन्च किया है। बीओआई ने 'स्टार सुपर ट्रिपल सेवन Fixed Deposit' फिक्स बचत स्कीम की शुरूआत की है । इस योजना के तहत बैंक 777 दिनों के लिए जमा राशि पर समान्य नागरिकों को 7.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

यूनियन बैंक की एफडी ब्याद दरें
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India Fd rates) ने 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की मैच्योरिटी वाली FD पर मिलने वाले ब्याज दर को बढ़ाया है। अब बैंक एफडी पर 3 प्रतिशत से लेकर 7 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। यूनियन बैंक ने 599 दिन की अवधि वाले एफडी पर 7 फीसदी 7 प्रतिशत का ब्याज दर दे रहा है।
केनरा बैंक की FD पर ब्याज दरे
केनरा बैंक ने 666 दिनों के लिए एक खास एफडी स्कीम शुरू की है। बैंक इस खास बचत योजना के लिए अपने सामान्य ग्राहकों को 7 प्रतिशत की ब्यजा दर ऑफर कर रहा है। बैंक ने वरिष्ट नागरिकों के लिय ब्याज दर 7.50 प्रतिशत तय की है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications