
Best Penny Stocks 2022 : 2022 शेयर बाजार के लिए काफी उथल-पुथल भरा साल रहा, मगर इसके बावजूद, कई कम प्रसिद्ध शेयरों ने निवेशकों को भारी रिटर्न दिया। ये शेयर, जिनमें अधिकतम पेनी स्टॉक हैं, वर्ष 2022 में मल्टीबैगर बन गए हैं। एस इक्विटी के आंकड़ों के अनुसार इस साल अब तक 50 से अधिक पेनी शेयरों ने निवेशकों की संपत्ति को दोगुना से अधिक कर दिया। साथ ही इन शेयरों ने 1900% तक रिटर्न दिया है। इन शेयरों के नाम हम आगे जानेंगे।
क्या होते हैं पेनी स्टॉक्स
पेनी स्टॉक की कोई साफ परिभाषा नहीं है। हालांकि, सिंगल डिजिट या 10 रुपये से कम कीमत के स्टॉक इस सेगमेंट में आते हैं। इस स्टडी में 2021 के अंत में 1,000 करोड़ रुपए से कम मार्केट कैप वाली कंपनियों पर गौर किया गया है। ट्रेडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन फर्म कैसर कॉर्पोरेशन का शेयर इस लिस्ट में रिटर्न देने के मामले में सबसे ऊपर है, जो इस साल अब तक 1,923 फीसदी रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक 14 दिसंबर, 2022 को 56.45 रुपये पर पहुंच गया, जो 31 दिसंबर, 2021 को 2.79 रुपये पर बंद हुआ था।
ये हैं कुछ और शेयर
एक अन्य ट्रेडिंग माइक्रोकैप हेमांग रिसोर्सेज दूसरे नंबर पर रहा। इस अवधि में ये शेयर 1,622 फीसदी उछला। इस दौरान शेयर की कीमत 3.09 रुपये से बढ़कर 53.20 रुपये हो गई। तीसरा शेयर रहा स्मॉलकैप मेटल प्लेयर अलायंस इंटीग्रेटेड मेटालिक्स, जो 1,538% उछला। इस अवधि के दौरान स्टॉक की कीमत 2.71 रुपये से बढ़कर 44.30 रुपये हो गई।
जानिए कुछ और शेयरों के नाम
ऊपर बताए गए शेयरों के अलावा जो स्टॉक भारी रिटर्न देने में कामयाब रहे, उनमें अश्निशा इंडस्ट्रीज (1,230% ऊपर), केबीएस इंडिया (1,127% ऊपर), सोनल एडहेसिव्स (1,087% ऊपर) और बीके निर्यात (997% ऊपर) शामिल हैं। ये वे अन्य पैनी स्टॉक हैं, जिन्होंने वर्ष 2022 में अब तक करीब 1000 फीसदी या इससे अधिक रिटर्न दिया है।
कितना हुआ फायदा
इसका मतलब है कि पिछले कैलेंडर के अंत में इनमें से किसी भी शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश 10.97 लाख रुपये से 20.32 लाख रुपये के बीच कुछ भी हो गया होता। वरिमन ग्लोबल एंटरप्राइजेज, मधुसूदन सिक्योरिटीज, ग्लोबल कैपिटल मार्केट्स, साधना ब्रॉडकास्ट, शांति एजुकेशनल और एक्सिटा कॉटन के शेयर ने इस वर्ष के दौरान 500-700 फीसदी के बीच वृद्धि हासिल की है।
ये हैं बाकी शेयर
यार्न सिंडिकेट, स्टैंडर्ड कैपिटल, गैलप्स एंटरप्राइजेज, बीएलएस इन्फोटेक, गोलेछा ग्लोबल, इंफ्रोनिक्स सिस्टम्स, स्वदेशी पॉलीटेक्स, यूनाइटेड लीजिंग, टोयम स्पोर्ट्स, क्रेसंडा सॉल्यूशंस, कोरे फूड्स, खूबसूरत, तिरुपति टायर्स, मिड इंडिया, डिलिजेंट इंडस्ट्रीज, ग्रीनक्रेस्ट फाइनेंशियल, एडकॉन कैपिटल, मेफकॉम कैपिटल, त्रिवेणी ग्लास और स्विस मिलिट्री ने भी 2022 में 100% से अधिक की बढ़त हासिल की। इसी तरह फिल्टेक्स फैशन, मैक्सिमस इंटरनेशनल, डायनेमिक पोर्टफोलियो मैनेजमेंट, गिलाडा फाइनेंस, अरिहंत टूरनेसोल, सिम्बायॉक्स इन्वेस्टमेंट, कलरचिप्स न्यू मीडिया, मयूर फ्लोरिंग्स, एससी एग्रोटेक, पीएओएस इंडस्ट्रीज, एसबीसी एक्सपोर्ट्स, आईएल एंड एफएस इंजीनियरिंग, महाराष्ट्र कॉर्पोरेशन, एमपीएस इंफोटेक्निक्स, मेहता इंटीग्रेटेड, पिक्चरहाउस मीडिया, मिनोल्टा फाइनेंस, मैग्नम वेंचर्स, नोवेटर रिसर्च लेबोरेटरीज और रीजेंसी ट्रस्ट लिस्ट में बाकी शेयर हैं। जानकार कहते हैं कि पेनी शेयरों की कम मार्केट कैपिटल होती है, जबकि इनकी लिक्विडिटी भी कम होती है। ऐसे में इनमें जोखिम भी होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications