Post office saving Scheme: कम राशि का निवेश करके बेहतरिन मुनाफा कमाने की इच्छा हर कोई रखता है। कई बार लोग इसके लिए गलत तरीकों का सहारा लेते हैं और उनका पैसा डूब भी जाता है। कई बार पैसे डूबने के साथ-साथ लोग कानूनी पचड़े में भी फंस जाते हैं। इन सभी विकल्पो से परे बैंक एफडी और शेयर बाजार भी निवेश का बेहतर विकल्प है। लेकिन बैंक एफडी में मिलने वाली ब्याज दर जहां लोगों को लुभाती नहीं हैं, वहीं शेयर बाजार में रिस्क होने की वजह से अधिकतर लोग इसमें पैसा लगाने से झिझकते हैं।
पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम
अगर आप एकमुश्त पैसा निवेश करके जोखिम का डर किए बिना घर बैठे मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपको पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में निवेश करने के विषय में जरूर सोचना चाहिए। सुरक्षित निवेश विकल्प होने के कारण डाकघर की सेविंग स्कीम्स आम लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय रही हैं। सरकार ने हॉल ही में इसकी ब्याज दरें बढ़ाई हैं। सरकार ने डाकघर के 2 और 3 साल की सावधि जमाएं, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, किसान विकास पत्र, डाकघर मासिक आय खाता आदि में मिलने वाले ब्याज दरों को बढ़ाया है।
निवेश रहता है सुरक्षित
पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं उन लोगों के लिए निवेश का बेहतरीन अवसर है जो लोग निवेश के साथ अधिक रिस्क लेना पसंद नहीं करते है। भारतीय डॉकघर की योजनाएं सरकार के देखरेख में चलाई जाती हैं। इसलिए निवेश के लिए यह अधिक सुरक्षित होती हैं। सुरक्षित होने के साथ-साथ इनमें निवेश करने पर आयकर की धारा 80सी के तहत टैक्स में छूट का भी प्रावधान है।
ब्याज दर में हुआ है इजाफा
सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज दरों को 2021-22 की पहली तिमाही के में संशोधित किया था। पहली तीमाही में सरकार ने ब्याज दर घटा दिया था लेकिन इस तिमाही में सरकार ने ब्याज दरों को बढ़ाया है।
-पोस्ट ऑफिस की 2-वर्ष की एफडी पर मिलने वाले ब्याज दरों में 20 आधार अंकों की बढ़ोत्तरी की गई है। अब नई ब्याज दर 5.7 प्रतिशत हो गई है। पहले यह ब्याज दर 5.5 प्रतिशत था।
-डाकघर के 3-वर्षीय फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दर में 30 आधार अंकों की वृद्धि हुई है। सरकार ने ब्याज को 5.5 प्रतिशत से 5.8 प्रतिशत कर दिया है।
-वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में पहले 7.4 प्रतिशत ब्याज मिलता था अब 7.6 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।
-मासिक आय योजना के ब्याज में भी बढ़ोत्तरी की गई है यह अब 6.7 प्रतिशत है, पहले यह 6.6 प्रतिशत था।
-सुकन्या समृद्धि योजना, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड, और नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट जैसी सेविंग स्कीम पर सरकार ने ब्याज दर नहीं बढ़ाया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications