नई दिल्ली। शेयर बाजार को ऐसे ही नहीं पसंद किया जाता है। एक तरफ पूरे साल देश की आर्थिक स्थिति दबाव में रही और दूसरी तरफ बैंक और पोस्ट ऑफिस में ब्याज दरें घट रही थीं, ऐसे में भी जो निवेशक थे, वह पैसे बना रहे थे। शेयर बाजार में वर्ष 2020 के दौरान करीब 200 शेयर ऐसे रहे हैं, जिन्होंने लोगों का निवेश दोगुना से ज्यादा तक कर दिया है। इनमें से कुछ शेयर ने तो निवेश को 1000 फीसदी से ज्यादा तक का रिटर्न दिया है। साल बीत रहा है, ऐसे में आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ चुनिंदा शेयरों के बारे में।
लिस्ट में पहला नाम है बायोफिल कैमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स
बायोफिल कैमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स ने निवेशकों की झोली 2020 के दौरान भर दी है। इस शेयर ने 2020 के दौरान करीब 1200 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह शेयर पिछले साल यानी 31 दिसंबर 2019 को 17.06 रुपये के रेट पर था। वहीं यह शेयर 23 दिसंबर 2020 को इस शेयर का रेट बढ़कर 222.95 रुपये हो गया। अगर किसी ने पिछले साल 31 दिसंबर को इस शेयर में केवल 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी आज वैल्यू करीब 13 लाख रुपये हो गई है।
ऐसे ही और शेयर के बारे में जानने के पहले आइये जानते हैं कि शेयर बाजार की चाल वर्ष 2020 के दौरान कैसी रही।
2020 में खूब ऊपर नीचे हुआ शेयर बाजार
वर्ष 2020 में शेयर बाजार खूब ऊपर नीचे हुआ। अगर पूरे साल की बढ़त को देखा जाए तो यह अभी तक करीब 13 फीसदी बढ़ चुका है। बीते साल 31 दिसंबर 2019 को सेंसेक्स 41,253 अंक के स्तर पर था। वहीं यह 23 दिसंबर को बढ़कर 46,444 अंक के स्तर पर आ गया है। इस प्रकार सेंसेक्स में करीब 13 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है। पूरे साल के दौरान सेंसेक्स का 52 हफ्तो का लो 25,639 अंक मार्च में बना। वहीं इसी साल दिसंबर 2020 में सेंसेक्स ने पहली बार 46,000 अंक का रिकॉर्ड बनाया।
जानिए पैसा कई गुना करने वाले कुछ और शेयर
वर्ष 2020 के दौरान कई और शेयर ने भी निवेशकों का पैसा कई गुना बढ़ाया है। जानिए कुछ शेयरों के नाम।
-तानला प्लेटफॉर्म ने निवेशकों को 795 प्रतिशत का फायदा कराया है।
-हैथवे भवानी केटेलेल एंड डाटाकॉम ने निवेशकों को 727 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
-आलोक इंडस्ट्रीज ने निवेशकों को 606 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
-अदानी ग्रीन एनर्जी ने निवेशकों को 527 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
-मेकर्स लैबोरेट्रीज ने निवेशकों को 527 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर शेयर
जहां सेंसेक्स की 30 शेयरों में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले शेयरों की बात है तो उनमें टॉप 5 शेयरों ने भी बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। ये है इन शेयरों का नाम।
-सेंसेक्स में शामिल डॉ रेड्डीज लैब्स के शेयर ने 2020 में करीब 82 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
-सेंसेक्स में शामिल इनफोसिस ने करीब 71 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-सेंसेक्स में शामिल एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने करीब 62 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-सेंसेक्स में शामिल एशियन पेंट्स ने करीब 48 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-वहीं सेंसेक्स में शामिल टीसीएस के शेयर ने करीब 34 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जानिए वित्तीय जानकारों की राय
वित्तीय बाजार के जानकारों के अनुसार शेयर बाजार में ही सबसे अच्छा रिटर्न मिलता है। लेकिन इसके लिए सही शेयर चुन कर लम्बे समय के लिए निवेश करना चाहिए। वित्तीय विषय के जानकारों के अनुसार हर व्यक्ति की वित्तीय स्थिति अलग अलग होती है। ऐसे में एक व्यक्ति को दी जा रही राय दूसरे के काम होगी, यह नहीं बताया जा सकता है। लेकिन लोगों को सेंसेक्स और निफ्टी में शामिल टॉप 5 शहरों में जरूर कुछ न कुछ निवेश करना चाहिए। ऐसे निवेश लम्बे समय में काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
More From GoodReturns

भारतीय शेयर बाजार: कच्चे तेल की आग में क्या आज निफ्टी जलेगा?

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications