नयी दिल्ली। 2020 ने शेयर बाजार के निवेशकों को खूब परेशान किया। शुरुआती महीनों में जैसे कोरोना संकट बढ़ रहा था वैसे-वैसे शेयर बाजार नीचे जा रहा था। मार्च के अंतिम सप्ताह में शेयर बाजार कई सालों के निचले स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद लॉकडाउन की शुरुआत हुई, जिसमें बाजार को कहीं से राहत मिलने की संभावना नहीं थी। देश में अनलॉक की शुरुआत के बाद ही शेयर बाजार ने गति पकड़नी शुरू की। अब सेंसेक्स और निफ्टी न केवल मार्च के निचले स्तरों से वापसी कर चुके हैं, बल्कि इस साल में करीब 9 फीसदी बढ़त हैं। कोराना के कारण ज्यादातर शेयर भी बहुत ज्यादा कमजोर हो गए थे। शेयर सूचकांकों के वापस मजबूत स्थिति में आने के साथ ही इन शेयरों ने भी वापसी की। हम आपको यहां ऐसे ही टॉप 5 शेयरों की जानकारी देंगे, जिन्होंने निवेशकों का पैसा पिछले एक साल में कई गुना बढ़ा दिया है।
अडानी ग्रीन
अडानी ग्रुप की अडानी ग्रीन ने पिछले एक साल में धमाकेदार रिटर्न दिया है। ये शेयर ठीक एक साल पहले 9 दिसंबर 2019 को 124.4 रु पर था। आज 9 दिसंबर 2020 को यह 1064.70 रु पर बंद हुआ है। यानी इस दौरान शेयर ने 768.5 फीसदी का रिटर्न दिया है। 1 साल में इस शेयर ने निवेशकों की पूंजी 8.68 गुना तक बढ़ा दी। जिस निवेशक ने भी अडानी ग्रीन के 1 लाख रु के शेयर खरीदे होंगे उनकी इस समय वैल्यू 8.68 लाख रु (7.68 लाख रु का मुनाफा) हो गई होगी।
आलोक इंडस्ट्रीज
आलोक इंडस्ट्रीज ने भी पिछले एक साल में निवेशकों की पूंजी कई गुना बढ़ा दी है। ये शेयर एक साल पहले 9 दिसंबर 2019 को 3.49 रु पर था। आज 9 दिसंबर 2020 को यह 24.55 रु पर बंद हुआ। इस दौरान ये शेयर 613.02 फीसदी ऊपर चढ़ा है। 1 साल में इस शेयर ने निवेशकों की पूंजी 6.13 गुना तक बढ़ा दी। जिस निवेशक ने भी आलोक इंडस्ट्रीज के 1 लाख रु के शेयर खरीदे होंगे उनकी वैल्यू अब 7.13 लाख रु (6.13 लाख रु का मुनाफा) हो गई होगी।
लॉरस लैब्स
मुनाफा देने के मामले में लॉरस लैब्स भी काफी आगे है। ये शेयर 9 दिसंबर 2019 को 67.06 रु पर था। आज 9 दिसंबर 2020 को यह 328.70 रु पर बंद हुआ है। यानी इस दौरान शेयर ने 389.33 फीसदी का रिटर्न दिया है। 1 साल में इस शेयर ने निवेशकों की पूंजी 4.89 गुना तक बढ़ा दी। जिस निवेशक ने भी इस कंपनी के 1 लाख रु के शेयर खरीदे होंगे उनकी इस समय वैल्यू 4.89 लाख रु (3.89 लाख रु का मुनाफा) हो गई होगी।
एल्काइल अमाइंस
एल्काइल अमाइंस ने भी पिछले एक साल में जोरदार रिटर्न दिया है। ये शेयर ठीक एक साल पहले 9 दिसंबर 2019 को 1040.5 रु पर था। आज 9 दिसंबर 2020 को यह शेयर 3882.60 रु पर बंद हुआ है। यानी इस दौरान शेयर ने 278.55 फीसदी का रिटर्न दिया है। 1 साल में इस शेयर के निवेशकों की पूंजी 3.78 गुना तक बढ़ी है। निवेशकों की इस कंपनी के शेयरो में 1 लाख रु की पूंजी इस समय 3.78 लाख रु (2.78 लाख रु का मुनाफा) हो गई होगी।
डिक्सन टेक्नोलॉजीज
डिक्सन टेक्नोलॉजीज भी पिछले एक साल में काफी मुनाफा कराने वाली कंपनी रही है। ये शेयर ठीक एक साल पहले 9 दिसंबर 2019 को 3507.6 रु पर था। 9 दिसंबर 2020 को यह शेयर 11860 रु पर बंद हुआ है। इस दौरान शेयर ने 1 साल में 242.14 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस दौरान शेयर ने निवेशकों की पूंजी 3.42 गुना तक बढ़ा दी। निवेशकों की एक साल पहले की 1 लाख रु की पूंजी अब 3.42 लाख रु (2.42 लाख रु का मुनाफा) हो गई होगी।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications