नई दिल्ली, जुलाई 12। गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई एयर कन्डीशनर (एसी) की तरफ भागता है। ऐसे में बहुत अधिक बिजली के बिल से सामना भी करना पड़ता है। यदि बिजली बिल से राहत पाने के साथ एसी का आनन्द भी मिल रहा हो तो शायद ही कोई छोड़ना चाहेगा। सोलर एसी में इन्वर्टर भी फिट होता है। यह एसी साधारण उजाले में भी इसे अच्छे से चार्ज करते रहता है। इस एसी की खासियत के बारे में आइये जानते हैं। आप भी गर्मियों में लाइट के बिल की चिंता छोड़ ठंडे माहौल का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको अपने घर में सोलर एयर कंडीशनर लगवा लेना चाहिए।
सोलर एयर कंडीशनर क्या है
सोलर एसी ऐसा एसी होता है, जो सोलर पावर मतलब सूरज की रोशनी के बदौलत काम करता है। इस तरह के एसी बिजली से चलने के के बजाय सोलर पैनल से जनरेट होने वाली सोलर एनर्जी पर काम करते हैं। सोलर एसी भी रेगुलर एसी की तरह ही काम करते हैं, लेकिन उनके पास पावर के ज्यादा ऑप्शन होते हैं।
सोलर एयरकंडीशनर ऐसे काम करता है
सोलर प्लेट्स को आपके घर में लगे हुए एयरकंडीशनर या एसी से जोड़ा जाता है। यह एक पूरा सिस्टम होता है। सोलर पैनल के जरिए सूर्य की ऊर्जा इलेक्ट्रिसिटी में कन्वर्ट होकर आपके एसी को चलाती है। बिना बिजली के आठ घंटों तक जबरदस्त कूलिंग दे सकता है यदि आप इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं, तो आप बैटरी में इस इलेक्ट्रिसिटी को स्टोर करके रख सकते हैं और जरूरत के समय प्रयोग कर सकते हैं। इस तरह सोलर पैनल इलेक्ट्रिसिटी पर आपकी निर्भरता को घटाता है और आपको बिजली के बिल की चिंता भी नहीं करनी होती है।
सोलर एयर कंडीशनर की कीमत क्या है
इसकी कीमत एसी की कैपेसिटी, ब्रॉन्ड, रेटिंग पर निर्भर करती है। सोलर एयरकंडीशनर अन्य पारंपरिक एयरकंडीशनर्स की तुलना में थोड़ा महंगा होता है। इसमें एयरकंडीशनर के साथ सोलर पैनल, इन्वर्टर, और अन्य जरूरी उपकरणों की कीमत भी जुड़ी हुई होती है। आप यदि पूरा सोलर प्लांट ही लगवाना चाहते हैं तो इसमें भी आपका ही फायदा है।
सोलर एयर कंडीशनर आप कहां से खरीद सकते हैं
सोलर एयर कंडीशनर को आस-पास के मार्केट से खरीद सकते हैं सोलर एसी को आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं
कितने मे मिलेगा सोलर एसी ?
सोलर एसी के लिए आपको लगभग 99 हजार रुपये खर्च करने होंगे। एक टन की क्षमता वाले सोलर एसी के लिए आपको लगभग आपको लगभग 99 हजार रुपये खर्च करने होंगे और 1.5 टन क्षमता वाले एसी के लिए आपको 1.39 लाख रुपये तक खर्च करने होंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications